अंतरिक्ष से शुभांशु शुक्ला बोले- मेरे साथ मेरा तिरंगा:लखनऊ में मां-पिता रो पड़े, फिर भांगड़ा किया; VIDEO में देखिए अगले 14 दिन कैसे रहेंगे?

लखनऊ के एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला एक्सियम मिशन 4 के तहत 25 जून को फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना हुए। अंतरिक्ष में पहुंचने के बाद शुभांशु ने देश के लिए संदेश दिया। लॉन्चिंग सफल होने पर लखनऊ में शुभांशु के माता-पिता रोने लगे। शुभांशु की बहन ने मां के गले लगकर उन्हें बधाई दी। बेटे की सफलता पर परिवार के साथ टीचर्स सहित तमाम लोग भांगड़ा करने लगे। VIDEO में देखिए 14 दिनों के दौरान शुभांशु शुक्ला और उनकी टीम क्या-क्या करेगी?