कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बुधवार को आजमगढ़ पहुंचे। उन्होंने तरवा के उमरी पट्टी में मृतक सनी कुमार के परिजनों से मुलाकात की। सनी कुमार की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई थी। उन्होंने कहा-यूपी पुलिस खुद हत्या करती है। यहां जंगल राज चल रहा है। पुलिस कस्टडी में मौत कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले बलिया में भी पूजा चौहान की मौत हुई थी, जिसे SP ने सुसाइड बताया था। पुलिस पैसों की डिमांड करती है। पुलिस कर्मियों पर हो हत्या की FIR
अजय राय ने कहा-यूपी में अत्याचार की पराकाष्ठा है। रक्षक ही भक्षक बन बैठे हैं। तरवा में पीड़ित परिवार को एक करोड़ का मुआवजा मिलना चाहिए। परिवार के एक सदस्य को नौकरी मिलनी चाहिए। दोषी पुलिस कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। परिजनों ने की आर्थिक सहायता
अजय राय ने जिलाध्यक्ष कौशल कुमार मुन्ना के सहयोग से मृतक के परिजनों को सहयोग राशि प्रदान की। इस अवसर पर कांग्रेस, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रियाजुल हसन, कांग्रेस नेता रवि तिवारी पूर्व जिलाध्यक्ष नजम शमीम सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।