आगरा में लक्ष्मी मंदिर की दीवार गिरी:20 श्रद्धालु दबे, पुलिस यमुना में चला रही रेस्क्यू

आगरा के बलकेश्वर क्षेत्र स्थित लक्ष्मी मंदिर की दीवार गिर गई। इसमें दीवार के सहारे खडे़ लोग नीचे गिर गए। कुछ लोग यमुना में गिर गए। हादसे से मौके पर भगदड़ और चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस और अन्य अधिकारी पहुंच गए हैं। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल भी मौके पर हैं।
यमुना नदी के किनारे लक्ष्मी मंदिर है। मंदिर की सीढ़ियों तक यमुना का पानी आ गया है। बताया गया है कि शाम करीब 7 बजे 30 से अधिक लोग मंदिर प्रांगण में खड़े थे। तभी अचानक दीवार गिर गई। इसमें कुछ लोग दीवार नीचे दब गए। कुछ लोग यमुना के पानी में गिर गए। पुलिस ने रेस्क्यू कर दीवार के नीचे दबे छह लोगों को बाहर निकाला। बताया गया है कि जब हादसा हुआ उस समय विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल अधिकारियों के साथ बल्केश्वर महादेव मंदिर के सामने बाढ़ के हालात का जायजा ले रहे थे। सूचना पर वो तुरंत वो घटनास्थल पर पहुंच गए। लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है। कुछ लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। उनके हाथ-पैर और सिर पर चोट आई है। एनडीआरएफ की टीम भी बुलाई गई है। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि कुछ लोग नीचे गिर थे। उनको यमुना से निकाला गया। अभी तलाश की जा रही है।