सीतापुर जेल में बंद पिता आजम खान से बेटे अब्दुल्ला ने 19 महीने बाद मुलाकात की। बेटे ने 1 घंटे 42 मिनट तक उनसे बातचीत की । उन्हें ईद का सामान (नए कपड़े और मिठाइयां) दिया। जेल से बाहर निकलने पर मीडिया कर्मियों ने अब्दुल्ला से पूछा- क्या आप कपड़े और खाने-पीने का सामान लेकर आए थे? जवाब में उन्होंने सिर्फ ईद की बधाई दी और कार में बैठकर चले गए। शनिवार दोपहर 12 बजे अब्दुल्ला निजी कार से सीतापुर जेल पहुंचे। उन्होंने विजिटर रजिस्टर में साइन किया। इसके बाद उन्हें जेल में एंट्री दी गई। अब्दुल्ला के साथ रामपुर के पूर्व विधायक यूसुफ मलिक और सपा नेता मोहम्मद सलीम भी थे। इससे पहले, 1 महीने पहले पत्नी तंजीन फातिमा और बेटे अदीब ने आजम खान से मुलाकात की थी। 25 फरवरी को पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम हरदोई जेल से रिहा हुए थे। वह दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में 16 महीने से जेल में बंद थे। अक्टूबर, 2023 में कोर्ट ने उन्हें 7 साल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद उन्हें हरदोई जेल भेज दिया गया था। 19 महीने से जेल में हैं आजम
आजम खान 19 महीने से सीतापुर की जेल में बंद हैं। उन पर जमीन कब्जाने से लेकर बकरी और किताब चोरी तक के 100 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। इसमें 9 मामलों में फैसला भी आ चुका है। जिसमें 6 में सजा सुनाई गई है और 3 में बरी हो चुके हैं। आजम खान पर 2019 में ताबड़तोड़ 84 मामले दर्ज हुए थे। इसमें से ज्यादातर मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं। 3 मामलों में हो चुकी है सजा कौन हैं मोहम्मद आजम खान? विवादों से रहा है गहरा नाता
आजम खान का विवादों से गहरा नाता रहा है। उन पर सदन में महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने से लेकर अधिकारियों के साथ गलत व्यवहार करने और चुनाव के दौरान आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगता रहा है। 2019 के चुनाव में चुनाव आयोग ने उन पर 2 बार प्रचार करने पर प्रतिबंध लगाया था। हालांकि, चुनाव में उन्हें जीत मिली थी। लेकिन एक आपराधिक मामले में 2 साल से ज्यादा की सजा होने के कारण उनकी सदस्यता चली गई थी। रामपुर में उपचुनाव हुआ और भाजपा के घनश्याम ने यहां जीत दर्ज की। सपा शासनकाल में आजम खान को मिनी सीएम भी कहा जाता था। आजम से कब-कब और कौन-कौन जेल में मिलने पहुंचा ——————————————- ये खबर भी पढ़ें- प्रयागराज में एयरफोर्स अफसर की हत्या:सुबह 3 बजे खिड़की खटखटाकर जगाया, खोलते ही गोली मारी प्रयागराज में एयरफोर्स के चीफ इंजीनियर (वर्क) एसएन मिश्रा (50) की घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह घर में सोए हुए थे। तड़के 3 बजे हमलावरों ने खिड़की खटखटाकर अफसर को जगाया। जैसे ही उन्होंने खिड़की खोली। हमलावरों ने गोली मार दी। आवाज सुनकर दूसरे कमरे से परिजन भागकर पहुंचे। तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। पढ़ें पूरी खबर