यूपी में बारिश-बाढ़ का दौर जारी है। वर्तमान में प्रदेश में लगभग 48 जिले बाढ़ की चपेट में है। 41 हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि जलमग्न हो चुकी है। कन्नौज में सोमवार दोपहर भारी बारिश हुई। इस दौरान 700 साल पुराने मकबरे की दीवार ढह गई। चपेट में आने से तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गए। मलबे में पांच बाइकें दब गईं। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के अजयपाल मोहल्ले की है। 50 फीट ऊंचा ऐतिहासिक चबूतरा है। जिसकी दीवार 5 से 6 फीट चौड़ी है। पत्थर, ईंट और मिट्टी से बनी ये विशाल दीवार ढहने से पास में रहने वाले मोहम्मद आलम उर्फ भल्लड़, मो. जाकिर और मो. जीशान के मकान क्षतिग्रस्त हो गए। ऐतिहासिक स्थल की दीवार का मलबा इन लोगों के घरों के अंदर तक घुस गया। वहीं, गंगा, यमुना समेत नदियों का बढ़ता जलस्तर लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। मथुरा और शाहजहांपुर में आज 12वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। वहीं, प्रयागराज के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया। हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद मथुरा के वृंदावन में हालात बिगड़ गए हैं। करीब 50% इलाका बाढ़ प्रभावित है। राधा वल्लभ मंदिर में पानी भर गया। बांके बिहारी मंदिर से यमुना की दूरी 600 मीटर है, लेकिन अब महज 100 मीटर रह गई। यानी 500 मीटर बाढ़ का पानी पहुंच गया। बांके बिहारी मंदिर के सेवायत गोपी गोस्वामी ने बताया 15 साल बाद ऐसी बाढ़ आई है। 2010 में बाढ़ का पानी मंदिर के 100 मीटर दूर तक पहुंचा था। वृंदावन का परिक्रमा मार्ग पूरी तरह डूब चुका है। श्रद्धालु जहां-तहां फंसे हैं। रविवार को बाढ़ के बीच शवयात्रा को बड़ी मुश्किल से मोक्षधाम पहुंचाया गया। कुछ जगहों पर 2-3 फीट तो कुछ जगहों पर गर्दन तक पानी भरा है। लखीमपुर खीरी में शारदा नदी उफान पर है। इसका सबसे ज्यादा असर तहसील निघासन में देखने को मिला है। यहां 7 सेकेंड में एक पक्का मकान नदी में समा गया। कानपुर में सोमवार सुबह बादल छाए थे। दोपहर में झमाझम बारिश शुरू हुई। इसके अलावा लखनऊ के भी कई इलाकों में बारिश हुई। आज 25 जिलों में बारिश का अलर्ट है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 2 मिमी बारिश हुई। यह मौसम विभाग के औसत अनुमान 7.4 मिमी से 73% कम है। वहीं, मानसून सीजन में अब तक 644.9 मिमी बारिश हुई है। यह औसत अनुमान 641.4 मिमी से 1% ज्यादा है। तस्वीरें देखिए- आज कहां हो सकती है बारिश, जानिए अब तक कोटे के बराबर बारिश हुई
बाढ़ और बारिश से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
बाढ़ और बारिश से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…