काशी में आज PM मोदी…2 दिन रहेंगे:एयरपोर्ट से बरेका तक मिनी रोड शो करेंगे, वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे

PM मोदी शुक्रवार को वाराणसी पहुंच रहे हैं। यह उनका इस साल का 5वां और वाराणसी सांसद रहते 53वां दौरा है। मोदी शाम करीब 5 बजे वाराणसी आएंगे। एयरपोर्ट से बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के गेस्ट हाउस तक सड़क मार्ग से जाएंगे। पीएम गेस्ट हाउस में नाइट स्टे करेंगे। यहां CM योगी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी समेत कई नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद का समय रिजर्व है। ऐसे में माना जा रहा है कि वो रात में काशी की सड़कों पर भ्रमण के लिए निकल सकते हैं। रोप-वे प्रोजेक्ट भी देखने जा सकते हैं। SPG ने इन सभी स्पॉट को देखा है। मोदी काशी में 2 दिन यहां रहेंगे। इस दौरान वह 4 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इसमें 1 ट्रेन वाराणसी से खजुराहो तक चलेगी। ये वाराणसी को मिलने वाली 8वीं वंदे भारत है। एयरपोर्ट से बरेका तक मिनी रोड कर सकते हैं PM
PM मोदी विशेष विमान से लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर उतरेंगे। फिर मिनी रोड शो करते हुए से बरेका आ सकते हैं। इस रूट पर 6 जगह उनके वेलकम की तैयारी की गई है। SPG ने पूरे रूट की सिक्योरिटी देखी है। हालांकि PMO से जारी कार्यक्रम में इस मिनी रोड शो का जिक्र नहीं किया गया है। 8 नवंबर की सुबह 8.15 बजे PM मोदी बनारस रेलवे स्टेशन से NER (पूर्वोत्तर रेलवे) की 4 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसमें 1 ट्रेन वाराणसी से खजुराहो तक जाएगी। इस दौरान रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा 3 और वंदे भारत ट्रेन भी शामिल हैं, ये ट्रेनें इन रूट पर चलेंगी- वाराणसी को 8वीं वंदे भारत मिलेगी
PM नरेंद्र मोदी 8वीं वंदे भारत की सौगात देंगे। ये ट्रेन काशी से विंध्यवासिनी धाम और चित्रकूट को जोड़ेगी। इससे पहले यूपी, बिहार, झारखंड और दिल्ली के अलग-अलग शहरों के लिए 7 वंदे भारत चलाई जा रही हैं। खजुराहो के लिए चलने वाली पहली ऐसी वंदे भारत ट्रेन होगी, जो काशी से 3 धार्मिक शहरों काशी, विंध्याचल (मिर्जापुर) और चित्रकूट को जोड़ेगी। इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। 8 कोच वाली इस ट्रेन में 7 चेयरकार हैं। एक कोच एक्जीक्यूटिव का रहेगा। पहले से वाराणसी से संचालित 7 ट्रेनों को भी जानिए सिक्योरिटी कारणों से 8 नवंबर तक बनारस स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर- 6 से 8 तक ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया है। SPG की गाइडलाइन के बाद ऐसा निर्णय लिया गया है। ऐसे में 2 ट्रेनें अब वाराणसी सिटी स्टेशन से गोरखपुर के लिए रवाना होंगी। PM मोदी का 6 स्पॉट पर होगा स्वागत
भाजपा की जिला और महानगर इकाई 7 नवंबर को PM नरेंद्र मोदी का 6 जगह पर स्वागत करेगी। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने बताया- PM के स्वागत के लिए 6 जगह तय की गई हैं। महानगर इकाई संत अतुलानंद बाईपास, जेपी मेहता के पास और बरेका एफसीआई गोदाम के पास प्रधानमंत्री का स्वागत करेगी। अतुलानंद के पास मधुकर चित्रांश, जगदीश त्रिपाठी एवं उत्तरी विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष के साथ कार्यकर्ता स्वागत करेंगे।​ गेस्ट हाउस के कमरा नं- 12 और 13 सजाए गए
रात्रि विश्राम के मद्देनजर गेस्ट हाउस के कमरा नंबर- 12 और 13 को सजाया गया है। बनारस स्टेशन के दूसरे प्रवेश द्वार पर लगी एक्सरे मशीन हटाई गई है। बरेका परिसर के अंडरपास, हेलीपैड मैदान और गेस्ट हाउस सभी जगहों पर प्रधानमंत्री के अगवानी की तैयारी हो रही है। सिनेमा हॉल मैदान के प्रमुख द्वार का रंग-रोगन कर दिया गया है। PM के आने से पहले कई सड़कों को ठीक किया गया
बरेका के अंडरपास का रंग-रोगन किया गया है। सड़क के डिवाइडरों पर रंग-रोगन का काम चल रहा है। सड़कों पर सफेद पेंटिंग कराई जा रही है। सफाई से लेकर सड़क बनाने के लिए मजदूर लगाए गए हैं। पेड़ों की टहनियों के साथ बरेका खेल मैदान की घास काटी गई है। बाबतपुर से लेकर बरेका के अलावा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, कालभैरव मंदिर के अलावा बनारस स्टेशन रूट की साफ सफाई की गई है। बनारस स्टेशन के सामने FCI मार्ग पर आधी नई सड़क सीमेंट की बनाई गई है। जबकि आधी सड़क पुरानी बिटुमिन की है, जो खराब है।