प्रयागराज में कॉलेज के अंदर कक्षा 12 के छात्र की हत्या कर दी गई है। उसके सहपाठी दो छात्रों ने चाकू से हमला किया। छात्र को घायल अवस्था में पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना करछना थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा गांधी स्मारक कॉलेज की है। यमुनानगर के गढ़वा कला निवासी अवनीश पांडे (19) इंदिरा गांधी स्मारक कॉलेज में पढ़ता था। वह कक्षा 12 का छात्र है। अवनीश क्लास 11 बजे से इंटरवल में सीढ़ियों से उतर रहा था। इसी दौरान उसके दो सहपाठियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अवनीश को नजदीकी प्राथमिक हेल्थ केंद्र ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। मृतक के छोटे भाई दिग्विजय पांडे ने आरोप लगाया है कि इस घटना से 4 दिन पहले कॉलेज के एक शिक्षक ने दोनों भाइयों को जान से मारने की धमकी दी थी। करछना थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पीड़ित के पिता से पूछताछ कर हत्या के कारणों की जांच कर रही है। खबर अपडेट की जा रही है।