प्रयागराज में तेज बारिश, लखनऊ में आंधी:झांसी में आंधी-बारिश से दीवार गिरी; 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम

यूपी के कई जिलों में रविवार को भी मौसम बदला। प्रयागराज में शाम को अचानक घने बादल छाए। तेज आंधी के साथ बारिश हुई। बहराइच में भी तेज हवा के साथ बरसात हुई। लखनऊ में भी शाम को आंधी के साथ बारिश हुई। झांसी में दोपहर बाद घने बादल छाए। दिन में अंधेरा छा गया। 60 की रफ्तार से हवाएं चलीं। शहर में कई होर्डिंग और पेड़ उखड़ गए। शिवाजी नगर में एक घर की दीवार गिर गई। हालांकि कोई नुकसान नहीं हुआ। इसके बाद तेज बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया। वाराणसी में सुबह से ही घने बादल छाए रहे। मौसम की 3 तस्वीरें देखिए… महीने के अंत में 45 डिग्री तक जाएगा तापमान
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यूपी में पश्चिमी विक्षोभ और वेदर सिस्टम का असर कमजोर पड़ना शुरू हो गया है। महीने के अंत तक पारा 45 डिग्री तक जाने का अनुमान है। अगले 48 घंटे में यूपी के सभी जिलों में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ेगा। 20 जून को दस्तक देगा मानसून
BHU के मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया, इस बार भी अनुमानों के अनुसार मानसून 20 जून को दस्तक देगा। उत्तर प्रदेश में मानसून सोनभद्र जिले के रास्ते हमेशा दस्तक देता रहा है, इस बार भी सोनभद्र के रास्ते 20 जून को मानसून पूर्वांचल में दस्तक दे देगा। मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि यूपी में इस साल मानसून के दौरान बारिश अच्छी होगी। पिछले मानसून सीजन से करीब 15-20 फीसदी ज्यादा पानी बरसने के आसार हैं। मानसून सीजन के दौरान हर साल औसतन बारिश 1000 मिमी. बारिश होती है। 1 जून से होगी प्री-मानसून एक्टिविटी
बीएचयू मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया 1 जून से होने वाली बारिश मानसूनी बारिश में ही दर्ज की जाती है। लेकिन, तकनीकी रूप से जब तक मानसून आने की घोषणा नहीं हो जाती है, तब तक मानसूनी बारिश घोषित नहीं की जाती है। 1 जून से पहले होने वाली बारिश प्री-मानसून बारिश कहलाती है। ———- यह खबर भी पढ़िए ऑपरेशन सिंदूर- कर्नल सोफिया का कानपुर में ननिहाल:मामी बोलीं- बचपन में बंदूकों से खेलती थीं, बुआ ने कहा- कौम का नाम रोशन किया भारतीय सेना के ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के बाद दो नाम पूरे देश की जुबान पर है। वह हैं- कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह। 7 मई को यूपी से जुड़ी ये दो महिला अफसर ऑपरेशन सिंदूर की मीडिया ब्रीफिंग के लिए देश के सामने आईं। कर्नल सोफिया कुछ समय तक झांसी में मेजर पद पर तैनात रहीं। उनका बचपन कानपुर के घाटमपुर और मुरादाबाद में ही बीता है। कानपुर में सोफिया का ननिहाल है। यही वजह है कि बचपन में छुट्टियां बिताने यहां आती थीं। पढ़िए पूरी खबर