मथुरा-आगरा में तेज बारिश-ओले पड़े:सैकड़ों पेड़, कई पोल उखड़े; 10 फ्लाइट डायवर्ट; आज 47 जिलों में अलर्ट

यूपी में 3 दिन से बारिश का सिलसिला जारी है। शनिवार रात मथुरा और आगरा में तेज बारिश के साथ ओले पड़े। वहीं, अलीगढ़ में भी दिनभर तेज धूप के बाद शाम को तेज हवाओं के बाद झमाझम बारिश हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया। उधर, सुबह से ही पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बादल छाए रहे। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। शुक्रवार शाम को वेस्ट यूपी का मौसम बदल गया। नोएडा, मथुरा, आगरा, हाथरस और अलीगढ़ में बारिश हुई। मथुरा में एक घंटे तक बारिश हुई। हवा इतनी तेज थी कि शहर में कई जगह पेड़, होर्डिंग्स और बिजली के पोल उखड़ गए। फिरोजाबाद में बाइक सवार युवक पर पेड़ गिर गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। गाजियाबाद में धूल भरी आंधी चली। सहारनपुर और संभल में भी 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। खराब मौसम का असर फ्लाइट्स पर भी पड़ा। दिल्ली से 10 फ्लाइट्स डायवर्ट कर वाराणसी और लखनऊ में उतारी गईं। पिछले 48 घंटों की बात करें तो यूपी के 43 जिलों में औसतन 2.8 मिमी बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश बाराबंकी में 18.9 मिमी रिकॉर्ड की गई। औसत तापमान में 4-5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 22 लोगों की मौत हुई है। तस्वीरों में शहरों के हाल देखिए… क्यों बदला मौसम? लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा- पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदला है। पश्चिम से आ रही हवाओं में काफी मात्रा में नमी है। यूपी में लो प्रेशर एरिया (निम्न दबाव) बन रहा है। इसके चलते बारिश हो रही है। अगले 5 दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश हो सकती है। 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। जहां बारिश होगी, वहां कुछ देर के लिए तापमान में कमी आएगी। हालांकि, गर्मी से बहुत ज्यादा राहत के आसार नहीं हैं। 5 दिनों का मौसम पूर्वानुमान फिरोजाबाद में युवक पर गिरा पेड़, मौत
फिरोजाबाद के थाना रजावली क्षेत्र में आंधी के दौरान बाइक सवार युवक पर पेड़ गिर गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बछगांव चौराहे के पास बाइक से जा रहा था। एटा में गेहूं की फसल में भरा पानी फर्रुखाबाद में ओले गिरे फर्रुखाबाद में देर रात आंधी के साथ बारिश हुई। कुछ जगहों पर ओले भी गिरे। कादरी गेट पर लगा स्वागत द्वार गिर गया। पेड़ और बड़ी संख्या में बिजली के पोल भी उखड़ गए। जिले के करीब 200 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई है।
बारिश से बुलंदशहर महोत्सव बुलंदशहर में देर रात तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इस दौरान बुलंदशहर महोत्सव कार्यक्रम में एक स्टेज लाइट और एक स्टैंडी गिर पड़ी। बारिश के कारण कार्यक्रम को करीब 20 मिनट के लिए रोकना पड़ा। वहीं पंजाबी गायक काका के कार्यक्रम के दौरान बिजली का पोल दर्शक दीर्घा में गिर गया। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। किसानों को नुकसान
मौसम वैज्ञानिक राकेश ने कहा- गुरुवार को बहराइच, लखीमपुर खीरी और पीलीभीत जिलों में ओले गिरे। हजारों बीघा फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। मौसम की इस मार से किसान गहरे संकट में हैं। अगर जल्द मौसम साफ नहीं हुआ,तो उनकी महीनों की मेहनत और लागत डूबने का डर सता रहा है। रबी की फसलों को करीब 15 से 20 फीसदी तक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। इस समय आम, लीची और गेहूं की फसलें संवेदनशील स्थिति में हैं। तेज हवाएं और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हो सकता है। दिल्ली से डायवर्ट होकर 10 फ्लाइट लखनऊ-वाराणसी में उतरीं ————————- यह जरूरी खबर भी पढ़िए… सेहतनामा: क्या आप दिन भर सुस्ती-कमजोरी महसूस करते हैं:ये हो सकता है न्यूट्रिशन की कमी का संकेत, ये 5 पोषक तत्व जरूरी अगर आप बिना कोई भारी काम किए भी दिन भर थकान, सुस्ती या कमजोरी महसूस करते हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें। इसका कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। यहां खान-पान पर ध्यान देना जरूरी है। आज जानते हैं, जरूरी न्यूट्रिएंट्स के बारे में, जिनकी कमी थकान की सबसे बड़ी वजह बनती है। साथ ही जानिए इन्हें कैसे पूरा करें।