मां-दो बेटों को सांप ने काटा, बाबा मंत्र पढ़ता रहा:आगरा में मां को अस्पताल ले गए, बच्चों को सोता समझ छोड़ गए, दोनों की मौत

आगरा में सो रहे मां और 2 बच्चों को सांप ने काट लिया। इस दौरान महिला जग गई। उसने देखा कि उसके पैर पर सांप काटकर जा रहा है। शोर मचाने पर घरवाले भी जाग गए। घरवाले दोनों बच्चों को सोता समझ कर महिला को अस्पताल ले गए। वहां महिला का इलाज किया गया। थोड़ी देर बाद बाद डॉक्टरों ने उसे डिस्चार्ज भी कर दिया। घर आने पर महिला ने बच्चों को जगाया, लेकिन वो नहीं उठे। बाद में पता चला कि बच्चों को भी सांप ने काट लिया है। पैर पर काटे के निशान दिखे। इस पर घर वालों ने एक सपेरे को बुलाया। उसने बीन बजाकर सांप को तलाशा, तो वह घर के बाहर मिला। घंटों तक बाबा झाड़-फूंक करता रहा, लेकिन कोई बच्चों की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद घरवाले दोनों को डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे। जहां दोनों बच्चों की मौत हो गई। मामला खेरागढ़ के मठ भवनई गांव का है। अब विस्तार से पढ़िए… मां बच्चों के साथ छत पर सोई थी
जगनेर के गांव मठ भवनई में सोमवार रात विमलेश मकान की छत पर अपने दो बेटों रामू (5) और कान्हा (8) के साथ सोई थी। उनके पति मानपाल गोस्वामी किसान हैं। मंगलवार तड़के करीब 3.30 बजे महिला और दोनों बच्चों को सांप ने काट लिया। महिला ने सांप के काटे जाने का आभास होने पर घरवालों को यह बात बताई। इसके बाद पति मानपाल पत्नी को जगनेर CHC ले गए। वहां से उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। इलाज के बाद विमलेश की हालत सुधर गई। विमलेश और परिजन घर लौटे, लेकिन तब तक बच्चे नहीं जागे। इस पर घरवालों को अटपटा लगा। विमलेश और घरवालों ने छत पर पहुंचकर बच्चों को जगाने की कोशिश की, लेकिन दोनों शांत पड़े रहे। देखिए दोनों मासूमों की तस्वीरें सांप को बाबा ने पकड़ा
इसके बाद परिवार वालों को लगा कि दोनों बेटों को भी सांप ने काट लिया है। यह पता चलते ही पिता मानपाल गांव से एक बाबा को घर बुला आए। बाबा ने दोनों बच्चों की नब्ज चेक की। कहा कि मैं दोनों को सही कर दूंगा। लेकिन, वो सांप मुझे मिल पाए। इसके बाद बाबा ने बीन बजाई। इस दौरान घर के बाहर से एक सांप मिला। बाबा ने उसे पकड़ लिया। फिर काफी देर तक बाबा मोर के पंख से झाड़-फूंक करता रहा। लाश के बगल में बैठकर मंत्र पढ़े। लेकिन, बच्चों के शरीर में कोई हरकत नहीं हुई। इस पर घरवाले बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ———————— यह खबर भी पढ़ें- यूपी में परिवार के 5 लोग कार में जिंदा जले, पुलिया से टकराई, नीचे गिरते ही आग लगी; बदायूं से दिल्ली जा रहे थे यूपी के बुलंदशहर में सड़क हादसे में परिवार के 5 लोगों की कार में जलकर मौत हो गई। तेज रफ्तार स्विफ्ट कार पुलिया तोड़ते हुए सड़क किनारे 5 फीट नीचे गिर गई। गिरते ही कार में भीषण आग लग गई। कार में बैठे 6 में से 5 लोग जिंदा जल गए। यहां पढ़ें पूरी खबर