लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच 4 अप्रैल को होने वाले मैच से पहले मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी अयोध्या पहुंचे। यहां रामलाल के दर्शन किए। सूर्यकुमार यादव और दीपक चहर अपनी पत्नी के साथ नजर आए। दोनों ने पत्नियों के साथ हनुमानगढ़ी में माथा टेका। फिर राम लला का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान तिलक वर्मा सहित अन्य खिलाड़ी भी मौजूद रहे। हनुमानगढ़ी के मुख्य पुजारी हेमंत दास ने सूर्यकुमार यादव को दर्शन पूजन करवाया। खिलाड़ियों को राम नामी गमछा भी भेंट किया। खिलाड़ियों के दर्शन की तस्वीरें….