मुरादाबाद में युवती ने LIVE वीडियो बनाकर सुसाइड किया:बोली- मरने के बाद मेरा हश्र इस जिंदगी से तो बेहतर ही होगा

मुरादाबाद में युवती ने लाइव सुसाइड कर लिया। युवती ने मरने से पहले कहा- मेरी मौत के बाद मेरा क्या हश्र होगा, मुझे नहीं पता… लेकिन इस जिंदगी से बुरा तो हरगिज नहीं होगा। मेरी ननद और पति मुझसे रोज कहते हैं कि तू मर क्यों नहीं जाती। मेरी मौत के जिम्मेदार मेरे पति, ननद और ससुर हैं। मामला भोजपुर के गांव सुंदरनगर पीपलसाना का है। मुरादाबाद के मोहल्ला सराय गुलजारीमल निवासी सलीम अहमद ने पुलिस को बताया- मेरी बेटी आमरीन (22 साल) ने चार महीने पहले जुनैद पुत्र शाहिद निवासी मोहल्ला सुंदरनगर पीपलसाना के साथ लव मैरिज की थी। जबकि जुनैद का परिवार शादी के लिए तैयार नहीं थी। लेकिन जुनैद ने परिवार के मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की थी। मरने से पहले 2 मिनट 37 सेकेंड का बनाया वीडियो युवती ने सुसाइड से पहले 2 मिनट 37 सेकेंड का वीडियो बनाया। उसने कहा- मैं अब सबसे बहुत परेशान हो गई हूं। जब से मेरी तबीयत खराब हुई है। और जब से मेरा मिस कैरिज हुआ है। कभी मुझे खाने के लिए नहीं देना तो कभी मेरी लाइट काट दी जाती है। मेरी मौत के जिम्मेदार मेरी ननद और ससुर हैं। ये मेरे पति से मेरे खिलाफ कान भरते रहते हैं। सब मुझसे कहते हैं मर जा तू। मेरा हसबैंड बेंगलुरु में हैं। मेरे ससुर और ननद घर में हैं और मेरा जीना मुश्किल कर दिया है। मेरी मौत के बाद मेरा क्या हश्र होगा, मुझे नहीं पता… लेकिन इस जिंदगी से बुरा तो हरगिज नहीं होगा। इसके बाद युवती अपने सूट के दुपट्‌टे का फंदा बनाती है और लटक जाती है। बेटी ने वीडियो कॉल करके कहा- अब्बा, मुझे बचा लीजिए
मृतका आमरीन के पिता सलीम ने बताया- 24 मई को दोपहर करीब ढाई बजे आमरीन ने वीडियो कॉल किया। कॉल करते हुए वह रोने लगी। बोली- अब्बा, ससुराल वाले मुझे पीट रहे हैं, मुझे बचा लीजिए। उन्होंने कहा- बेटी को रोता देखकर अपने घर के समीर, कौशर बेगम, मैसर जहां के साथ उसके ससुराल पीपलसाना पहुंचा। यहां देखा आमरीन का शव आंगन में चारपाई पर पड़ा था। आसपास के ग्रामीणों ने बताया- युवती ने फंदे पर लटककर जान दी है, ससुराल वालों ने शव फंदे से उतारकर चारपाई पर रखा था। वहीं पिता सलीम ने कहा- मेरी बेटी की हत्या की गई है। उसे ससुराल के लोगों ने बहुत प्रताड़ित किया है। ग्रामीणों ने कहा- युवती का पति जुनैद एक महीने से बेंगलुरु में है। वहीं पर वेल्डिंग का काम करता है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। एक दिन पहले गोरखपुर में पत्नी ने पति को VIDEO कॉल कर सुसाइड किया; मासूम बेटा बगल में सोता रहा गोरखपुर में महिला ने सऊदी अरब में रह रहे पति को वीडियो कॉल करके सुसाइड कर लिया। पत्नी ने शुक्रवार रात साढ़े दस बजे पति को फोन किया। 3 साल का मासूम उसके पास बेड पर ही सो रहा था। रात 10 बजकर 59 मिनट पर काल डिस्कनेक्ट हो गई। पति ने पड़ोसी को फोन किया। पड़ोसी पहुंचा तो महिला फंदे से लटकी हुई मिली। पुलिस टीम ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। घटना गीडा थाना क्षेत्र के पिपरौली की है। पढ़िए पूरी खबर ——————— ये खबर भी पढ़ें… यूपी के डॉक्टर की डर्टी स्टोरी, 200 VIDEO अपलोड किए;रीना राय नाम के फेसबुक पेज पर लिंक, पोर्न वीडियो देखने के 300 रुपए लगते संत कबीरनगर के डॉक्टर वरुणेश दुबे के ट्रांसजेंडर वाले अश्लील वीडियो चर्चा में हैं। डॉक्टर की पत्नी ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने वीडियो के सैंपल फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। पढ़िए पूरी खबर