मुरादाबाद में रेप पीड़िता पर दिनदहाड़े 10 राउंड फायरिंग:लड़की, मां-भाई को लगी गोली; कोर्ट से लौटते वक्त घेरकर हमला

मुरादाबाद में बाइक सवार 3 बदमाशों ने रेप पीड़िता पर 10 राउंड फायरिंग की। पीड़िता मां-भाई के साथ रिक्शे से कोर्ट से लौट रही थी। तभी बाइक सवारों ने ओवरटेक करके रिक्शा रोका। उनपर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। घटना में पीड़िता के पीठ में गोली का छर्रा लगा है। जबकि पीड़िता की मां-भाई और रिक्शा चालक को भी छर्रा लगा है। तीनों बदमाशों ने हेलमेल पहन रखा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। राहगीरों की मदद से पीड़िता, उसकी मां और रिक्शा चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। उन्हें सड़क पर कारतूस के 4 खोखे मिले हैं। घटना शनिवार शाम 4 बजे की रामपुर रोड पर रामगंगा नदी पर बने पुल की है। कटघर थाने की पुलिस ने ललित कौशिक और 3 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने करीब 2 साल पहले पूर्व ब्लॉक प्रमुख और वेस्ट यूपी के गैंगस्टर ललित कौशिक के खिलाफ रेप की FIR कराई थी। शनिवार को मामले में सुनवाई थी। लेकिन कोर्ट ने 23 जून को फाइनल आग्र्यूमेंट की डेट दी है। फाइनल आग्र्यूमेंट की डेट के 14 दिन के अंदर कोर्ट फैसला सुना देती है। मतलब रेप मामले में फैसला 20 दिन के अंदर आने वाला है। अब पढ़िए पूरा मामला… सड़क पर मिले 4 खोखे, 1 मिनट में 10 राउंड फायरिंग
घटना के समय रेप पीड़िता अपनी मां और भाई के साथ केस के सिलसिले में कचहरी में अपने वकील से मिलकर वापस घर लौट रही थी। पीड़िता के भाई ने बताया- गैंगस्टर ललित कौशिक ने उसकी नाबालिग बहन के साथ रेप किया था। जिसका मुकदमा 2023 में दर्ज कराया था। मामले की सुनवाई कोर्ट में अंतिम चरण में है। आरोपी को कोर्ट से सजा मिल सकती है। ऐसे में गैंगस्टर ने पीड़िता और मुकदमे की वादी उसकी मां को रास्ते से हटाने के लिए ये हमला कराया है। बदमाशों ने जब रिक्शा रोका तो उन्होंने हेमलेट पहन रखा था। इनमें से एक ने हेमलेट उतारा और पिस्टल निकालकर गोलियां चलानी शुरू कर दी। दूसरे और तीसरे शूटर ने भी तमंचे से गोलियां बरसाईं। एक मिनट से भी कम वक्त में करीब 10 राउंड फायरिंग की। बेटी से अश्लील हरकतें कीं
मई 2023 में पीड़िता की मां ने पुलिस से बताया था-वो बेटी के साथ फेरी लगाकर कपड़े बेचती थी। किसी तरह अपना घर चलाती थी। एक दिन वो कचहरी के आसपास फेरी लगाकर कपड़े बेच रही थी, तभी ललित कौशिक से उसकी मुलाकात हुई। बातों-बातों में ललित कौशिक ने उसे मदद का आश्वासन देकर विजिटिंग कार्ड देकर अपने अकबर किला स्थित दफ्तर पर आने को कहा। उसने कहा कि तुम दोनों भटकती हो और पूरा दिन में 500 रुपए भी नहीं कमा पाती। तुम मेरे ऑफिस आ जाना तुम मां-बेटी दोनों को नौकरी पर रख लूंगा।

पीड़िता ने कहा, “दो दिन बाद मैं ललित कौशिक के बताए पते पर उसके दफ्तर अपनी बेटी के साथ पहुंची। ललित कौशिक ने मुझसे मीठी-मीठी बातें कीं। 5000 रुपए बेटी के हाथ पर रखते हुए कहा कि जाओ मौज लो, शनिवार के दिन आना। पीड़िता की मां के कहा-मैं शनिवार के दिन बेटी को लेकर उसके दफ्तर पहुंची। उसने मुझे एक लड़के के साथ बाइक पर बैठाकर स्कूल भिजवा दिया। जबकि मेरी बेटी को अपने ऑफिस के सामने वाली बिल्डिंग में बैठा दिया। उसने मेरी बेटी को कई तरह के प्रलोभन दिए। उसके साथ प्यार मोहब्बत की बातें व अश्लील हरकतें करने लगा। ललित कौशिक ने मेरी नाबालिग बेटी के प्राइवेट पार्ट्स को टच किया और एक न्यूड वीडियो भी बना ली। कौशिक ने कहा था-जैसा कहता हूं वैसा करती रह
पीड़िता की मां ने कोर्ट में दिए बयान में कहा था कि, करीब 4 महीने पहले मेरी बेटी ने मुझे अपने साथ हुई इस पूरी घटना के बारे में जानकारी दी। बेटी से पूरा किस्से सुनते ही मैं गुस्से में ललित कौशिक के घर गई। ललित कौशिक मुझे अपने ऑफिस के पीछे वाली गली में ले गया। उसने मेरे मुंह में पिस्तौल लगा दी। बोला कि तू मुंह बंद कर नहीं तो तेरी बेटी के न्यूड वीडियो वायरल कर दूंगा। उसने मुझे धमकी दी कि उसके पास पूरे शहर के मोबाइल नंबर हैं और वो मेरी बेटी का वीडियो वायरल कर देगा। उसने मुझसे कहा कि पूरी जिंदगी मैं जैसा कहूं तू और तेरी बेटी वैसा करते रहो। मेरे पति नहीं हैं। ऐसे में कौशिक के डर से मैं चुपचाप घर बैठ गई। ऑफिस की दूसरी लड़कियों के साथ भी किया गलत काम
पीड़िता की मां ने बताया-अब मेरे सुनने में आया है कि ललित कौशिक किसी हत्या के मामले में जेल चला गया है तो मेरे अंदर भी अपनी बेटी को न्याय दिलाने की हिम्मत जागी है। मेरी बेटी के अलावा भी ललित कौशिक ने ऑफिस की अन्य लड़कियों के साथ भी सभी प्रकार के घृणित कार्य किए हैं। परिवार व समाज की लाज के कारण बहुत सी लड़कियां चुप हैं, जो इसके ऑफिस में काम करती थीं। बता दें कि गैंगस्टर कौशिक ने शहर के केबल नेटवर्क पर भी कब्जा जमा रखा था। इसी को ऑपरेट करने के लिए उसने अकबर किले के पास एक ऑफिस बनाया था, जहां रेप की ये वारदात हुई। इस ऑफिस में करीब 20 से अधिक लड़कियां काम करती थीं। मामला खुलने के बाद इनमें से कई ने अपने साथ सेक्सुअल हैरेसमेंट की कहानी पुलिस से साझा की। बलरामपुर जेल में बंद है ललित कौशिक
गैंगस्टर ललित कौशिक वेस्ट यूपी के बहुचर्चित सीए श्वेताभ तिवारी हत्याकांड में आरोपी है। उसके खिलाफ RSS नेता पर जानलेवा हमले समेत 30 से अधिक मामले दर्ज हैं। इन दिनों यूपी की बलरामपुर जेल में बंद है। मुरादाबाद में उस पर कई हत्याओं का आरोप है। 2015 में मुरादाबाद में भरे कोर्ट रूम के दरवाजे पर डिलारी के तत्कालीन ब्लॉक प्रमुख योगेंद्र सिंह उर्फ भूरा की हत्या में भी उसका नाम आया था। शूटर्स ने BJP नेता को मारी थीं 5 गोलियां
मुरादाबाद में 10 अगस्त 2023 को शाम करीब 6 बजे भाजपा नेता अनुज चौधरी की गोली मारकर हत्या की गई थी। घटना मझोला थाना क्षेत्र के पार्श्वनाथ प्रतिभा अपार्टमेंट में हुई थी। वारदात के वक्त अनुज सोसाइटी में टहल रहे थे, तभी काले रंग की बाइक से 3 बदमाश आए। बदमाशों ने 15 सेकेंड में ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। अनुज के पेट, सीने और सिर में 5 गोलियां लगी थीं। इस घटना में तीनों शूटर CCTV में कैद हो गए थे। हैरानी की बात ये है कि रेप पीड़िता पर हुए कातिलाना हमले की तर्ज पर ही अनुज हत्याकांड में भी शूटर्स ने गोलियां चलाने से पहले अपने हेलमेट उतार लिए थे। यही पुलिस के लिए अहम सुराग साबित हुए। दरअसल, गैंगस्टर ललित कौशिक दुस्साहिक हत्याओं के लिए कुख्यात है। उसके शूटर वारदात के बाद अपनी पहचान खुद उजागर करते हैं, ताकि पब्लिक में कौशिक के नाम की दहशत और भी बढ़े। ———————— ये खबर भी पढ़िए- चंद्रशेखर कहते छोड़कर गई तो सुसाइड कर लूंगा, रोते-रोते आंखें सूज जाती; रोहिणी-सांसद की लवस्टोरी ‘चंद्रशेखर से मेरी पहली मुलाकात 25 अक्टूबर, 2021 को दिल्ली में हुई। मैं स्विटजरलैंड से दिल्ली आई थी। दिल्ली में करीब दो-तीन दिन हम लोग साथ रहे। उसके बाद चंद्रशेखर मुझे छोड़ने इंदौर तक गए। फिर मुलाकातों का सिलसिला बढ़ता गया। हम रिलेशनशिप में आ गए। मेरे पास हर चीज का प्रूफ है, कोर्ट मांगेगा तो हर सबूत दूंगी।’ ये दावा है रोहिणी घावरी का… पढ़ें पूरी खबर