पति सौरभ का कत्ल कर लाश के 4 टुकड़े करने वाली मुस्कान जेल में रामायण सुन रही है। बैरक में एक बुजुर्ग महिला बंदी उसे रामायण सुना रही है। सोमवार को राम के जन्म की कहानी सुनते ही मुस्कान रोने लगी। उसको अपनी बेटी पीहू की याद आ रही है, परिवार के लोग उससे मिलने नहीं आए हैं। वहीं, मंगलवार को साहिल-मुस्कान की न्यायिक हिरासत के 14 दिन पूरे हो जाएंगे। अब पुलिस उनकी रिमांड नहीं लेगी। पुलिस का कहना है कि हमारे पास हत्याकांड के पर्याप्त सबूत हैं, इसलिए रिमांड की जरूरत नहीं है। पुलिस ने रिमांड अर्जी दाखिल नहीं की है। जेल प्रशासन के मुताबिक, जेल से ही उनकी वर्चुअल पेशी कराई जाएगी। तय है कि कोर्ट उनकी न्यायिक हिरासत को बढ़ा देगी। फिलहाल मुस्कान और साहिल जेल में ही रहेंगे। वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा का कहना है कि जेल में सुबह-शाम रामायण पाठ होता है। मुस्कान रोज सुनने जाती है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… मुस्कान 9वीं पास, इसलिए खुद नहीं पढ़ पा रही
मेरठ जिला जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया- रविवार को सांसद अरुण गोविल जेल में आए थे। उन्होंने बंदियों को रामायण दी थी। मुस्कान ने भी रामायण ली है, मगर वो रामायण पढ़ नहीं पा रही है, क्योंकि उसकी एजुकेशन क्लास-9 तक ही है। वह सामान्य हिंदी तो पढ़ लेती है लेकिन चौपाइयां नहीं पढ़ पाती है। इसलिए वह अपनी बैरक में मौजूद एक बुजुर्ग महिला से रामायण सुन रही है। इसके अतिरिक्त, जेल में हर रोज रामायण पाठ होता है, मुस्कान वहां जाकर रामायण सुनती है। वहीं, जेल सूत्रों के अनुसार, जेल में मुस्कान को दूसरी बंदी महिला ने रामायण का बाल कांड सुनाया। इसमें जैसे ही राम जन्म की कहानी आई, उसे सुनकर मुस्कान अपनी बेटी को याद कर रोने लगी। उस महिला बंदी ने मुस्कान समझाया, चुप कराया। जेल प्रशासन का दावा- अब दोनों नशा नहीं मांग रहे
19 मार्च को साहिल और मुस्कान को जेल लाया गया था। दोनों नशे की लत की वजह से परेशान थे। उनकी काउंसिलिंग तक करानी पड़ी थी, मगर अब धीरे-धीरे दोनों नशा नहीं मांग रहे हैं। ऐसा दावा जेल प्रशासन कर रहा है। फिलहाल 14 दिन के जेल में सिर्फ शुरुआती दिनों में दोनों नशा न मिलने के कारण बेचैन हो रहे थे। उन्हें कुछ दवाइयां भी दी गई थीं। अब दोनों अपनी-अपनी बैरक में शांत दिखते हैं। मुस्कान अब सिलाई-कढ़ाई के लिए ट्रेनिंग ले रही है, जबकि साहिल खेत पर सब्जी की बुआई कर रहा है। SP सिटी ने कहा- पर्याप्त सबूत, रिमांड की जरूरत नहीं
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने कहा कि साहिल-मुस्कान को रिमांड पर लेने की जरूरत नहीं है। हमारे पास हत्याकांड के प्रॉपर सबूत और गवाह हैं। हम बहुत जल्द चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रहे हैं। हमने घटना स्थल से लेकर शिमला यात्रा तक के सबूत जुटा लिए हैं। हत्या में इस्तेमाल किया गया वैपन भी बरामद हो चुका है। जिस पर इनके फिंगर प्रिंट हैं। कुछ सबूत जांच के लिए लैब भेजे गए हैं, उनके आते ही और स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। दरअसल, 19 मार्च को कोर्ट में पेशी के दौरान साहिल को वकीलों ने पीट दिया था। ऐसे में पुलिस अब कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है। वकील ने साहिल-मुस्कान से बात की
मुस्कान और साहिल का केस वकील रेखा जैन देख रही हैं। उन्होंने जेल में मुस्कान और साहिल से मुलाकात की थी। वहां सौरभ के कत्ल से जुड़े सभी पहलुओं पर उन्होंने लंबी बातचीत की। कत्ल की रात यानी 3 मार्च को क्या हुआ था? ये साहिल और मुस्कान दोनों ने उन्हें बताया। इसके बाद 18 मार्च तक साहिल और मुस्कान का मूवमेंट भी वकील ने डिटेल में जाना। वह केस लड़ने की तैयारी कर रही हैं। अब पढ़िए कि 3 मार्च की रात क्या हुआ था… साहिल के साथ मिलकर सौरभ को मार डाला
लंदन से लौटकर मेरठ आए मर्चेंट नेवी के पूर्व अफसर सौरभ कुमार राजपूत की उनकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने 3 मार्च की रात को हत्या कर दी। इस काम में उसका साथ बॉयफ्रेंड साहिल शुक्ला उर्फ मोहित ने दिया। पहले खाने में दवा मिलाकर बेहोश किया। फिर बेडरूम में सोते समय पति के सीने में मुस्कान ने ही पहला चाकू मारा। मौत के बाद लाश को बाथरूम में ले गए। जहां साहिल ने दोनों हाथ और सिर काटकर धड़ से अलग किया। बॉडी को ठिकाने लगाने के लिए प्लास्टिक के ड्रम में टुकड़े डाले। फिर उसमें सीमेंट का घोल भर दिया। परिवार और पड़ोसियों को गुमराह करने के लिए मुस्कान शिमला-मनाली चली गई। 13 दिन तक वह इंस्टाग्राम पर वीडियो-फोटो अपलोड करती रही, ताकि लोग यही समझते रहें कि वे लोग घूम रहे हैं। इस कत्ल से पर्दा तब हटा, जब 18 मार्च को सौरभ का छोटा भाई राहुल अपने भाई के घर पहुंचा। यहां उसने मुस्कान को एक लड़के (साहिल) के साथ घूमते देखा। भाई कहां हैं? पूछने पर सही जवाब मुस्कान नहीं दे सकी। घर के अंदर से बदबू भी आ रही थी। राहुल ने शोर मचाया, तब पड़ोसी भी इकट्ठा हो गए। पुलिस आई तो मर्डर का पता चला। पुलिस कस्टडी में मुस्कान और साहिल ने कत्ल की पूरी कहानी सुनाई। ————————– यह पढ़ें : सूटकेस छोटा पड़ा तो सौरभ को काटकर ड्रम में भरा:साहिल-मुस्कान ने 10-12 बार में गला काटा; मेरठ हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे मेरठ में सौरभ राजपूत मर्डर के 27 दिन बीत चुके हैं। इस हत्याकांड में 3 स्तर पर जांच चल रही है। पहली- पुलिस, दूसरी- फोरेंसिक टीम और तीसरी-साइबर सेल। पुलिस केस डायरी, साइबर सेल की मोबाइल जांच के बाद अब फोरेंसिक टीम की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर…