मेरठ में गुर्जर समाज का हंगामा:दादरी महापंचायत के गिरफ्तार लोगों से जेल में मिलने पहुंचे सपा विधायक, नंदकिशोर गुर्जर बोले- सपा, कांग्रेस की साजिश

दादरी महापंचायत में समाज के लोगों की गिरफ्तारी के विरोध में मेरठ में गुर्जर बिरादरी के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया है। इस दौरान 4 थानों की पुलिस फोर्स के तैनात रही। सुबह 11 बजे प्रदर्शन शुरू हुआ। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा- जेल भेजे गए 17 लोगों को पुलिस छोड़े। वहीं जेल में बंद लोगों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। जेल में बंद लोगों से मिलने सरधना विधायक अतुल प्रधान पहुंचे। वहां लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा- शासन और प्रशासन को जल्द ही उनकी रिहाई करनी चाहिए। वहीं लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर भी मेरठ में पहुंचे। उन्होंने एडीजी से मुलाकात की। सभी की मदद की जाएगी। उन्होंने कहा- दादरी महापंचायत में हंगामा, पथराव करने वाले बाहरी और मुस्लिम लोग थे। सपा, कांग्रेस सभी विरोधी हैं। ये प्रदेश में दंगे कराने की साजिश रच रहे हैं। 2 तस्वीरें देखिए… पढ़िए क्या था पूरा मामला गुर्जर समाज ने 21 सितंबर को दादरी के मंडौरा में महापंचायत बुलाई थी। इसमें मेरठ सहित सहारनपुर, नोएडा, मुजफ्फरनगर से लेकर पश्चिमी यूपी के आसपास के जिलों के गुर्जर नेता पहुंचे थे। पंचायत में गुर्जरों के हक, टिकटों में भागीदारी जैसे तमाम मुद्दों पर बातचीत होना तय थी। लेकिन पंचायत शुरू होते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और लोगों को अरेस्ट करना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि मौके पर पुलिस ने लोगों को डंडा लेकर खदेड़ा, इससे लोग भड़क गए। पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया। इलाके में फोर्स बढ़ा दी गई है। पूरे मामले में 22 को पुलिस लाइन ले जाया गया। इसमें 5 को छोड़ दिया गया। जबकि 17 लोगों को जेल भेज दिया गया। इसमें आसपा के राष्ट्रीय महासचिव रविंद्र भाटी सहित अन्य 16 लोग हैं। गुर्जर महापंचायत से जुड़े हंगामे के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए