कानपुर में नानी के यहां बच्चों के साथ खेलते समय 5 साल के बच्चे की जलकर मौत हो गई। कमरे में आग कैसे लगी, अभी ये पता नहीं चल सका है। बच्चा जयान मंगलवार को अपनी मौसी की शादी में शामिल होने के लिए मां और बड़े भाई के साथ नाना के घर आया था। घटना चकेरी के सनिगवां की है। लखनऊ के सकरा गांव निवासी अमानत चट्टा संचालक हैं। उन्होंने बताया- बुधवार दोपहर को जयान दो अन्य बच्चों के साथ कमरे में खेल रहा था। घर के बाकी सभी लोग 10 मई को होने वाली शादी की तैयारियों में लगे थे। इसी दौरान पता नहीं कैसे कमरे में आग लग गई। इससे उसके साथ खेल रहे दो बच्चे तो कमरे से बाहर भाग निकले। मगर, जयान कमरे में फंस गया। थोड़ी देर में कमरे से धुआं निकलने लगा तो भागकर लोग पहुंचे। जयान काफी झुलस चुका था। उसकी सांसें थम चुकी थीं। कमरे में दहेज का रखा सारा सामान जल गया। पढ़ें पूरी खबर…