यूपी के 6 शहरों में बारिश, मथुरा में ओले गिरे:मथुरा में तेज हवाओं से होल्डिंग गिरी, 47 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट

यूपी में मौसम फिर बदल गया है। आगरा, मेरठ समेत 6 शहरों में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। मथुरा में इतने ओले गिरे कि सड़कों पर सफेद चादर बिछ गई। मेरठ में इतनी तेज हवा चली कि होर्डिंग गिर गई। प्रशासन ने क्रेन बुलवाकर होर्डिंग हटवाई। लखनऊ में बादल छाए हैं। तेज हवाएं चल रही हैं। आज 47 जिलों में बारिश का अलर्ट है। बिजली के साथ ओले भी गिर सकते हैं। 30 से 40 की स्पीड से तेज हवाएं चल सकती हैं। अगले 4 दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा। शुक्रवार की बात करें तो बांदा सबसे गर्म शहर रहा। यहां का अधिकतम तापमान 40 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यूपी में 72 घंटे में आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 22 लोगों की मौत हो चुकी है। बारिश से प्रदेश के औसत तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। पहले 4 तस्वीरें देखिए- क्यों बदला मौसम
लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा- पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदला है। पश्चिम से आ रही हवाओं में काफी मात्रा में नमी है। यूपी में लो प्रेशर एरिया (निम्न दबाव) बन रहा है। इसके चलते बारिश हो रही है। उन्होंने कहा अगले 24 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम हो जाएगी। पहाड़ों से आ रहे सर्द हवाओं के कारण शाम के तापमान में 3-4 डिग्री तक गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि, आने वाले दिनों में गर्मी से बहुत ज्यादा राहत के आसार नहीं हैं। बारिश से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…