CBSE यानी सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 12वीं के कुछ ही देर बाद 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। कैंडिडेट्स cbse.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 10वीं के एग्जाम्स 15 फरवरी से 18 मार्च के बीच हुए थे। इस साल यूपी में 4 लाख 44 हजार स्टूडेंट्स शामिल हुए। इनमें 90% स्टूडेंट्स पास हुए। वहीं, देशभर की बात की जाए तो 44 लाख स्टूडेंट्स ने बोर्ड एग्जाम्स दिया। उत्तर प्रदेश के 75 जिले सीबीएसई के 3 रीजनल सेंटर में बंटे हुए हैं। सबसे ज्यादा प्रयागराज के 91.01%, जबकि सबसे कम नोएडा के 89.41% स्टूडेंट पास हुए। प्रयागराज 14वें नंबर और नोएडा 15वें नंबर पर रहा। जबकि 13वें नंबर पर देहरादून का रिजल्ट 91.60 % रहा। CBSE 10th मार्कशीट चेक करने के लिए यहां क्लिक करें