आजमगढ़ में 50 हजार के इनामी बदमाश वाकिफ को एनकाउंटर में मार गिराया गया। बताया जा रहा है कि मुखबिर की सूचना पर यूपी STF ने वाकिफ को घेरा तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। STF ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें वाकिफ को गोली लग गई। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ रौनापार इलाके में हुई। वाकिफ पर गो-तस्करी, चोरी, हत्या और लूट जैसे गंभीर अपराधों के 44 से अधिक मुकदमे आजमगढ़, गोरखपुर और जौनपुर सहित कई जिलों में दर्ज थे। 2017-25 तक 238 अपराधियों को एनकाउंटर में ढेर किया
राज्य सरकार के अनुसार, मार्च 2017 से जुलाई 2025 तक यूपी पुलिस ने 238 अपराधियों को एनकाउंटर में ढेर किया है। इस दौरान 14,000 से अधिक पुलिस एनकाउंटर हुए, जिनमें 30,000 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार हुए और 9,000 से अधिक को गोली मारी गई। हम इसे लगातार अपडेट कर रहे हैं..