रामनवमी पर अयोध्या में रामलला का जन्मोत्सव मनाया गया। जन्म के बाद उनका अभिषेक किया गया। रविवार दोपहर करीब 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में रामलला का सूर्य अभिषेक हुआ। करीब 4 मिनट रामलला के मस्तक पर सूर्य किरणें पड़ीं। सूर्य तिलक के बाद रामलला की आरती की गई। सूर्य तिलक से पहले कुछ देर के लिए रामलला के पट बंद कर दिए गए और गर्भगृह की लाइट बंद कर दी गई। शाम करीब साढ़े 6 बजे सरयू घाट पर दीपोत्सव हुआ। ऐसा तीसरी बार है, जब अयोध्या में रामनवमी पर दीपोत्सव किया गया। इस बार पर्यटन विभाग ने 2 लाख दीप जलाए। 2 तस्वीरें देखिए… अयोध्या में इस समय करीब 5 लाख श्रद्धालु हैं। राम जन्मभूमि परिसर में लंबी लाइनें लगी हैं। राम मंदिर के बाहर एक किमी लंबी लाइन लगी है। इससे पहले, सुबह 9.30 बजे रामलला को पंचामृत से स्नान कराकर शृंगार किया गया। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर हाउसफुल जैसे हालात हैं। गर्मी को देखते हुए राम पथ, भक्ति पथ, धर्म पथ और राम जन्मभूमि पथ पर श्रद्धालुओं के लिए रेड कारपेट बिछाई गई है। ड्रोन से श्रद्धालुओं पर सरयू जल छिड़का गया। जगह-जगह शेड बनवाए गए हैं। पीएम मोदी ने कहा- ईश्वरीय संयोग से सूर्य तिलक के साथ रामसेतु के दर्शन किए सरयू घाटों पर 2 लाख दीप जलाएंगे
पहली बार तैयारी है कि रामनवमी पर दीपोत्सव भी मनाया जाएगा। सरयू के घाटों पर 2 लाख दीप जलाए जाएंगे। सुरक्षा को देखते हुए मंदिर परिसर की सुरक्षा के लिए AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। 1000 से ज्यादा CCTV से मॉनिटरिंग हो रही है। ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। अयोध्या में रामनवमी की पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…