रामभद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक VIDEO हटाएं:लखनऊ हाईकोर्ट ने दिया आदेश; यू-ट्यूबर पर भी कार्रवाई होगी

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने स्वामी रामभद्राचार्य के खिलाफ सोशल मीडिया पर चल रहे अपमानजनक वीडियो को तत्काल हटाने का आदेश दिया है। जस्टिस संगीता चंद्रा और जस्टिस बृजराज सिंह की बेंच ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, गूगल और यूट्यूब के शिकायत निवारण अधिकारियों को नोटिस जारी किए हैं। साथ ही दिव्यांगों के लिए काम करने वाले स्टेट कमिश्नर को यू-ट्यूबर शशांक शेखर के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया है। अब विस्तार से पढ़िए… दिव्यांगता को लेकर अपमानजनक टिप्पणी
याचिकाकर्ता शरद चंद्र श्रीवास्तव ने कहा, यूट्यूबर शशांक शेखर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर स्वामी रामभद्राचार्य के खिलाफ अपमानजनक वीडियो चला रहे हैं। स्वामी रामभद्राचार्य चित्रकूट के जगतगुरू स्वामी रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के कुलपति हैं। उनकी आंखों की रोशनी बचपन में ही चली गई थी। वीडियो में उनकी इसी दिव्यांगता को लेकर अपमानजनक टिप्पणियां की गई हैं। सोशल मीडिया पर नियंत्रण के लिए नियम बनाने की मांग
याचिका में केंद्र और राज्य सरकार से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नियंत्रण के लिए कड़े नियम बनाने की मांग की गई है। मामले की अगली सुनवाई 8 अक्टूबर को होगी। जानिए कौन हैं रामभद्राचार्य
रामभद्राचार्य चित्रकूट में रहते हैं। उनका वास्तविक नाम गिरधर मिश्रा है। वे प्रवचनकार, दार्शनिक और हिंदू धर्मगुरु हैं। वे रामानंद संप्रदाय के मौजूदा चार जगद्गुरुओं में से एक हैं और इस पद पर 1988 से आसीन हैं। महाराज चित्रकूट में जगद्गुरु रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय के संस्थापक और आजीवन कुलाधिपति भी हैं। चित्रकूट में तुलसी पीठ की स्थापना का श्रेय भी इन्हें ही जाता है। इन्होंने दो संस्कृत और दो हिंदी में मिलाकर कुल चार महाकाव्यों की रचना की है। इन्हें भारत में तुलसीदास पर सबसे बेहतरीन विशेषज्ञों में गिना जाता है। साल 2015 में भारत सरकार ने इन्हें पद्मविभूषण से सम्मानित किया था। …………………………….. यह खबर भी पढ़ें लखनऊ में लापता युवक का शव नाले में मिला: फोन गायब, जा रही बेल; मां बेहोश हुई, परिजन बोले- हत्या हुई लखनऊ में आज सुबह नाले में युवक का शव मिला। उसकी पहचान 35 वर्षीय रामफेर के रूप में हुई। गुरुवार शाम को उसके मोबाइल पर किसी की कॉल आई थी। उसके बाद वह घर से निकल गया था। उसका मोबाइल गायब है। उस पर बेल जा रही है, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हो रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर