नेशनल हेराल्ड केस में राहुल और सोनिया गांधी के खिलाफ ED ने चार्जशीट दाखिल की है। यूपी में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता इसके विरोध में सड़कों पर उतरे। लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बैरिकेडिंग लगाई। कांग्रेसी उसे तोड़ते हुए आगे बढ़े। 50 मीटर ही बढ़े थे कि उन्हें हिरासत में लेकर इको गार्डन भेजा गया। अमेठी में कांग्रेस कार्यकर्ता की पुलिस से झड़प हुई। जमकर हाथापाई और धक्का-मुक्की हुई। दरअसल, कार्यकर्ता पुतला फूंकने की कोशिश कर रहे थे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका तो कांग्रेसी भड़क गए और पुलिस से भिड़ गए। वाराणसी में कलेक्ट्रेट कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ता घुसकर धरने पर बैठे। सूचना मिलने पर ADM सिटी आलोक सिंह मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं को हटाने की कोशिश की गई, जिस पर कांग्रेसियों की ADM से नोकझोंक भी हुई। इधर, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- कांग्रेस ने ही ईडी बनाई थी। आज ईडी की वजह से उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ईडी जैसे विभाग को समाप्त कर देना चाहिए। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा- जब से राहुल गांधी गुजरात में अपनी ताकत दिखा रहे हैं, तब से भाजपा हिल गई है। कांग्रेस को ये जितना प्रताड़ित करेंगे, कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर लड़ेगा। 2 तस्वीरें देखिए- कांग्रेस के प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…