लखनऊ में 18 मार्च को हुई सर्राफा व्यापारी रूप नारायण सोनी की हत्या दो नाबालिग बहनों ने की थी। बहनों ने घर बुलाकर उसका सिर ईंट से कुचल दिया था। इसके बाद मौसेरे भाइयों की मदद से शव को एम्बुलेंस में भरकर घैला नाले में फेंक दिया था। पुलिस ने बुधवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना की मास्टरमाइंड दोनों नाबालिग लड़कियों को भी कस्टडी में लिया गया है। कारोबारी ने लड़कियों के परिवार को ब्याज पर रुपए उधार दिए थे। इसके बाद से वह दोनों बहनों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था। DCP पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया- घटना का खुलासा करने में सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद ली गई इसके बाद हरदोई के अतरौली में रहने वाले गोलू (20), विनय कुमार उर्फ छोटू (19) और मशीड़ा माल निवासी हंसराज (20) को गिरफ्तार किया। घर बुलाकर मारा, फिर एम्बुलेंस से लाश ले गए
DCP पश्चिम ने बताया- नाबालिग लड़कियों ने सर्राफा व्यापारी रूप नारायण से जेवर गिरवी रखकर ब्याज पर 65 हजार रुपए लिए थे। वो दो महीने का ब्याज चुका नहीं पाई थीं। इसके बाद सर्राफा व्यापारी ने उनसे ब्याज चुकाने या शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया था। इससे परेशान होकर लड़कियों ने अपने मौसेरे भाइयों गोलू और विनय से शिकायत की। गोलू और विनय एम्बुलेंस ड्राइवर हैं। इसके बाद गोलू और विनय ने इस प्लान में हंसराज को भी शामिल किया। इसके बाद आरोपियों ने प्लान बनाकर लड़कियों से सर्राफा व्यापारी को को अपने घर बुलाया। घर में व्यापारी की हत्या करने के बाद उसे एम्बुलेंस में लादकर घैला पुल ले गए और वहां से नीचे फेंक दिया। आरोपियों ने सर्राफा व्यापारी की जेब से ज्वेलरी शॉप की चाबी भी निकाल ली थी। लाश फेंकने के बाद आरोपी चाबी लेकर व्यापारी की दुकान पर गए। वहां से गिरवी रखा जेवर निकाल लिया। पुलिस ने जेवर भी बरामद कर लिया है। CCTV से पकड़ में आए
उन्होंने बताया- गोलू और विनय सर्राफा व्यापारी की दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद वारदात में शामिल हंसराज और दोनों नाबालिग बहनों को भी पकड़ लिया गया। अब पढ़िए पूरा मामला… रूप नारायण सोनी (65) चौक के डहला कुंआ कॉलोनी के रहने वाले थे। नीलेश ने बताया- मेरे पिता की दुबग्गा की सीते विहार कॉलोनी में पवन ज्वैलरी शॉप थी। यहां वह गहने बनाने और बेचने का काम करते थे। 18 मार्च को सुबह 10 बजे पिता दुकान जाने की बात कहकर घर से निकले थे। देर रात तक जब वह नहीं लौटे, तो उनके मोबाइल पर कॉल की गई। लेकिन, मोबाइल स्विच ऑफ था। इस पर हम लोगों ने सोचा कि दुबग्गा में रहने वाली बहन के घर पर रुक गए होंगे। अगले दिन बहनोई नागेंद्र कुमार सोनी को कॉल की। नागेंद्र भी चौक में सर्राफा व्यापारी हैं। नागेंद्र ने बताया कि रूप नारायण उनके घर नहीं आए थे। इसके बाद पूरा परिवार उनकी तलाश करने लगा। कुछ पता न चलने पर 19 मार्च को चौक थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। 23 मार्च को मिली लाश, 25 को घर वालों ने शिनाख्त की
रूप नारायण की लाश रविवार को मिली थी। लेकिन, पहचान न होने पर शव को अज्ञात में मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया था। 25 मार्च को परिवार वालों ने मॉर्च्युरी पहुंचकर कंठी-माला, जनेऊ और नेकर से शव की पहचान की। रूप नारायण की लाश के चेहरे और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। बेटे नीलेश ने चौक थाने में हत्या की शिकायत दर्ज कराई है। रूप नारायण के परिवार में बड़ा बेटा शशिकांत, नीलेश, बहू पूजा, पोता पवन और शुभम हैं। नीलेश आर्टिफिशियल ज्वैलरी कारीगर है, जबकि शशिकांत यहियागंज में एक दुकान में काम करता है। दुकान का शटर खुला मिला, 20 लाख के गहने चोरी
दामाद नागेंद्र ने बताया- रूप नारायण रात करीब 8 बजे तक घर लौट आते थे। घर न लौटने पर अगले दिन खोजते हुए हम लोग दुकान पहुंचे, तो देखा कि आधा शटर खुला था और चाभी लगी थी। दुकान में रखे जेवर और सामान गायब था। दुकान में करीब 20 लाख का जेवर रखा था। अन्य दुकानदारों ने बताया कि 18 मार्च की शाम करीब 7 बजे रूप नारायण दुकान बंद करके चले गए थे। सोशल मीडिया से अज्ञात शव के बारे में पता चला
रूप नारायण सोनी के गायब होने के बाद से परिवार उनकी तलाश कर रहा था। इस दौरान परिवार वाले दो बार मॉर्च्युरी भी गए, लेकिन कुछ पता नहीं चला। 24 मार्च को सोशल मीडिया के जरिए उन्हें मड़ियांव इलाके में बुजुर्ग का शव मिलने की सूचना मिली। कई दिनों पुराना होने की वजह से शव फूल गया था। इसके बाद परिवार वाले फिर से मॉर्च्युरी पहुंचा और शव की शिनाख्त की। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह शॉक एंड हेमरेज बताई गई है। ———————– यह खबर भी पढ़ें… जिस जगह मिलने जाती वहीं किया बॉयफ्रेंड का मर्डर, सिपाही को पत्नी की प्रेग्नेंसी पर शक; काकोरी डबल मर्डर की इनसाइड स्टोरी लखनऊ के काकोरी में डबल मर्डर की वजह सिपाही महेंद्र की पत्नी की प्रेग्नेंसी भी थी। उसके बॉयफ्रेंड मनोज से फोन पर बात करने पर महेंद्र को शक हो गया था कि वह मनोज से प्रेग्नेंट हुई है। इसी शक पर उसने मनोज का मर्डर किया। मर्डर के लिए वही जगह चुनी जहां अंकिता उससे मिलती थी। इसमें उसने भांजे और दो अन्य लोगों की मदद ली। पुलिस ने सिपाही महेंद्र और उसकी पत्नी अंकिता को जेल भेज दिया है। पुलिस ने डबल मर्डर में शामिल अन्य तीन आरोपियों की पहचान कर ली है। जल्द गिरफ्तार की दावा कर रही है। पूरी खबर पढ़ें…