तेज प्रताप यादव शुक्रवार सुबह 9 बजे वाराणसी पहुंचे। उन्होंने बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन किए। जलाभिषेक करने के बाद उन्होंने बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार विशेष पूजा की। इसके बाद तेज प्रताप मंदिर परिसर में करीब 15 मिनट घूमे। सिक्योरिटी वालों और आम लोगों से बात भी की। तेज प्रताप ने ‘ओम नम: शिवाय’ का जप भी किया। तेज प्रताप ने कहा, काशी आकर मन को बहुत शांति मिलती है। कई दिन से मन भटक रहा था। बाबा ने बुलाया, इसलिए मैं काशी चला आया। उन्होंने X पर एक वीडियो भी शेयर किया है। लिखा- बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद हो, मां गंगा का निर्मल पवित्र घाट हो, पूरी दुनिया को मैं भूल जाऊं और बनारस में मेरा भोला मुझे याद हो, हर हर महादेव बोलना ही होगा। अनुष्का यादव के साथ रिश्तों को लेकर परिवार और पार्टी से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप पहली बार काशी पहुंचे थे। करीब एक घंटे रहने के बाद वे करीब 10 बजे पटना रवाना हो गए। 24 मई को तेज प्रताप के सोशल मीडिया अकाउंट पर अनुष्का यादव के साथ फोटो और प्यार के इजहार वाली पोस्ट सामने आई थी। अगले दिन 25 मई को राजद प्रमुख लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया था। 3 तस्वीरें देखिए सुर्खियों में रहते हैं तेज प्रताप
तेज प्रताप यादव अपने अनोखे अंदाज से अक्सर चर्चा में रहते हैं। कभी वे कृष्ण के रूप में नजर आते हैं तो कभी उनके सपने में भगवान आ जाते हैं। जब मंत्री थे तो साइकिल से ही मंत्रालय पहुंच जाते थे। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले उन्होंने अपने सपनों के बारे में जिक्र करते हुए कहा था, 22 जनवरी को भगवान राम अयोध्या नहीं आएंगे। इस तरह वे अक्सर सुर्खियां बटोरते रहे हैं। 26 मई को लालू ने पार्टी से 6 साल के लिए निकाला
26 मई को आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को पार्टी और परिवार से निकाल दिया था। लालू ने इसकी जानकारी फेसबुक पर पोस्ट करके दी थी। तेजप्रताप यादव के अनुष्का यादव के साथ फोटो और वीडियो वायरल हुए थे। इसमें वह अनुष्का के साथ दिख रहे हैं। यूजर्स ने तेजप्रताप की दूसरी शादी का दावा किया था। लालू यादव ने लिखा- उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है लालू प्रसाद ने लिखा- ‘निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमजोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है।’ अपने निजी जीवन का भला-बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम है। उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय लें। लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूं। परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सार्वजनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है। धन्यवाद। वायरल पोस्ट पर तेजप्रताप ने कहा था- अकाउंट हैक कर लिया गया तेजप्रताप की नई रिलेशनशिप की चर्चा 24 मई की शाम उनके फेसबुक अकाउंट से पोस्ट की गई एक तस्वीर से शुरू हुई थी। इसमें लिखा गया था कि, ‘मैं 12 साल से अनुष्का यादव के साथ रिलेशनशिप में हूं।’ कुछ देर बाद इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया। पोस्ट के करीब 5 घंटे बाद तेजप्रताप ने अपने X अकाउंट से पोस्ट कर कहा कि मेरा अकाउंट हैक कर लिए गया है। ये फर्जी पोस्ट है और फोटो एडिट की गई है। हालांकि उनके इस दावे के बाद 6 फोटो और दो वीडियो वायरल हुए। इसमें उनकी शादी से लेकर करवा चौथ मनाने तक के दावे किए जा रहे थे। दावा- तेजप्रताप ने शादी की, लालू के बेटे बोले- फोटो एडिटेड कौन हैं अनुष्का यादव
तेजप्रताप की कथित गर्लफ्रेंड अनुष्का यादव पटना की ही रहने वाली हैं। बताया जाता है कि अनुष्का का भाई पहले RJD के युवा विंग में था। भाई के राजद में रहते हुए ही तेजप्रताप और अनुष्का एक-दूसरे के करीब आए। हालांकि, बाद में उसे पार्टी से निकाल दिया गया था। अभी वो पशुपति पारस की पार्टी में है। पहली पत्नी की मां बोलीं- हमको पहले से पता था
तेजप्रताप यादव की शादी मई 2018 में पूर्व सीएम दरोगा राय की पोती ऐश्वर्या राय से हुई है। दोनों के बीच तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। फोटो वायरल होने के बाद भास्कर ने ऐश्वर्या राय के पिता चंद्रिका राय को फोन किया, जो उनकी पत्नी (ऐश्वर्या की मां) पूनम राय ने रिसीव किया। उन्होंने कहा- हमको ये सब पहले से पता था। सब लोगों को पता है, इसमें छुपा क्या है। आगे नो कमेंट। 5 दिन के मालदीव ट्रिप पर गए थे तेजप्रताप तेजप्रताप यादव मालदीव ट्रिप से लौट आए हैं। वो 17 मई से 23 मई तक घूमने गए थे। उन्होंने शुक्रवार को अपने इंस्टा अकाउंट से एक वीडियो भी शेयर किया था। 1.21 मिनट के इस वीडियो में वे काले रंग की हाफ पैंट और शर्ट पहने और कैप लगाए ध्यान की मुद्रा में दिख रहे हैं। इस दौरान बैकग्राउंड में ‘ऊं नमः शिवाय’ मंत्र बज रहा था। वीडियो शेयर करते हुए तेजप्रताप ने इंग्लिश में पोस्ट लिखी। जिसका हिंदी में मतलब है- ‘शांति जीवन में बहुत जरूरी है। इसके बिना जीवन में अफरातफरी मच जाती है।’ लैंड फॉर जॉब केस में आरोपी तेजप्रताप यादव ने 14 मई को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट से विदेश जाने की इजाजत मांगी थी। कोर्ट ने उन्हें 17 मई से 23 मई तक एक सप्ताह के लिए विदेश जाने की परमिशन दी थी। ………………….. ये खबर भी पढ़िए… साले ने दोस्तों संग दारू पिलाकर जीजा की हत्या की:भाई बोला- लखनऊ में शादी से पहले पैर तोड़ा था, छत से कूदने से भाभी का पैर टूटा था लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में राहुल साहू की हत्या के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया- हम राहुल से बदला लेना चाहते थे। उसको शराब पार्टी के नाम पर अपने साथ ले गए। खुद कम दारू पी और उसको ज्यादा पिलाई। पढ़िए पूरी खबर