24 नवंबर, 2024 को जब संभल में शाही मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा हुई, तब सपा सांसद जियाउर रहमान बर्क शहर से बाहर थे। लेकिन अब जामा मस्जिद के सदर जफर अली ने पुलिस पूछताछ में बड़ा दावा किया है। SIT ने कोर्ट में केस डायरी दाखिल की है। जफर अली ने पुलिस को बताया कि हिंसा से पहले सांसद ने उन्हें फोन किया था। कहा था, हमारी कौम हम पर ही थूकेगी, सुबह किसी हाल में सर्वे नहीं होना चाहिए। वो हिंसा से पहले और बाद में पल-पल की जानकारी भी ले रहे थे। बर्क ने ही हिंसा में पुलिस पर फायरिंग करने का आरोप लगाने को कहा था। VIDEO में देखिए जफर अली क्या-क्या खुलासा किया…