‘मैंने नहीं सोचा था कि अखिलेश यादव की तस्वीर से बात करते वक्त मेरा वीडियो बन रहा है। उस लम्हे ने मेरी जिंदगी बदल दी। अब सड़क पर चलता हूं, तो अलीगढ़ के लोग पहचानते हैं।’ यह कहते हुए रिक्शा चालक शकील खुश नजर आते हैं। वह यूपी में अचानक उस वक्त सुर्खियों में आ गए, जब अखिलेश ने उन्हें दिल्ली बुलाया। 50 हजार रुपए दिए। 2 दिन दिल्ली के 5 स्टार होटल में ठहराया। शकील ने इस दौरान वो डिश चखे, जिनके नाम भी उसने नहीं सुने थे। अखिलेश यादव ने अलीगढ़ भेजने के बाद शकील के लिए एक ई-रिक्शा भी भिजवाया। अब वह किराए का रिक्शा नहीं, खुद का ई-रिक्शा चलाते हैं। दिन की कमाई अच्छी होने लगी है। इस वक्त अलीगढ़ शहर में वह एक सेलिब्रिटी की तरह हो गए हैं। शकील सड़क किनारे खड़ी कार पर लगी अखिलेश की तस्वीर देखकर क्यों बात करने लगे? क्या कहा और क्या चाहते थे? ये जानने के लिए दैनिक भास्कर टीम जीवनगढ़ में शकील के घर पहुंची। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… झंडे पर लगी अखिलेश की तस्वीर चूम ली
सोशल मीडिया X पर 7 दिन पहले एक वीडियो पोस्ट किया गया। इसमें शकील अपने रिक्शे पर सड़क किनारे बैठे हैं। बगल में एक सफेद कार खड़ी दिखती है। उसके बोनट पर एक झंडा लगा था। इस पर अखिलेश की तस्वीर थी। वीडियो में दिख रहा है कि अचानक शकील उठते हैं। फिर कार के बोनट पर लगे सपा के झंडे से कुछ बातचीत करते हैं। ऐसा कुछ सेकेंड तक चलता है। फिर वो झंडे पर छपी अखिलेश की फोटो को चूम लेते हैं। वहां मौजूद किसी शख्स ने इस घटनाक्रम को कैमरे में कैद किया और X पर पोस्ट कर दिया। 40 साल पहले अलीगढ़ में आकर बस गए थे
जीवनगढ़ की गली नंबर-5 में जहां शकील रहते हैं, वो बेहद सामान्य सा घर है। यहां लोगों का जमावड़ा दिखा। शकील से मुलाकात होने पर वह बताते हैं- मैं कासगंज के पास सलेमपुर गांव का रहने वाला हूं। करीब 40 साल पहले मेरे पिता नजीर परिवार के साथ अलीगढ़ आए थे। मेरे 4 भाई और 6 बहनें हैं। सभी बहनों की शादी हो गई है। इस समय मैं और मेरे 2 भाई एक ही मकान में अपने परिवार के साथ रहते हैं। जबकि, एक भाई का इंतकाल हो चुका है। मैं घर चलाने के लिए रिक्शा चलाता हूं। मेरे भाई एक कारखाने में मजदूरी करते हैं। जब से मैं पूर्व सीएम अखिलेश यादव से मिला हूं, पूरे मोहल्ले में मेरी और मेरे परिवार की इज्जत बढ़ गई है। दिन में बेटा, रात में खुद चलाते हैं रिक्शा
शकील आगे बताते है- मेरी बीवी शारजां हैं। हमारे 3 बेटे बॉबी, रॉबी और शोबी और एक बेटी तमन्ना है। बेटे भी पहले मजदूरी करते थे। बेटी अभी पढ़ाई कर रही है। जब से ई-रिक्शा मिला है, तब से दिन में बेटा ई-रिक्शा चला लेता है। शाम को मैं खुद चलाकर कमाई करता हूं। अब परिवार की कमाई बढ़ गई है। हमें दूसरे के कारखाने में काम करने नहीं जाना पड़ता। अब शकील से बातचीत पढ़िए सवाल- अखिलेश से मुलाकात के बाद अब आप जब सड़क पर निकलते हैं, तो लोग पहचान रहे हैं?
शकील- हां…सब जानने लगे हैं। जब रास्ते से निकलता हूं, तो लोग पूछते भी हैं कि भइया तुम तो अखिलेश से मिलकर आए हो। तुम्हें सम्मान मिला है। तुम्हारी तो किस्मत चमक गई। सब ये भी बोलते हैं कि अखबार, मोबाइल और टीवी पर तुमको देखा है। हमने भी सबको बताया कि अखिलेश जी के साथ मुलाकात में क्या हुआ। सवाल- अखिलेश की फोटो को चूमने का विचार कैसे आया?
शकील- हम अखिलेश यादव को बहुत पसंद करते हैं। हमारा पूरा परिवार उनकी इज्जत करता है। हम साइकिल को ही वोट देते हैं। जब उस दिन मैंने उनकी फोटो देखी तो बस मन में विचार आया। मैंने उनकी फोटो को चूम लिया। मुझे नहीं पता था कि मेरा ऐसा करना मेरा जीवन बदल देगा। सवाल- दिल्ली में अखिलेश से मुलाकात के दौरान क्या हुआ?
शकील- पहले मैं एक सपा नेता के साथ लखनऊ गया। इसके बाद वह हमें कार से दिल्ली लेकर पहुंचे। मुझे 5 सितारा होटल में ठहराया गया। एक कमरे में अखिलेश मिलने आए। उन्होंने पूछा- क्या चाहते हो? मैंने कहा- मैं आपको छूना चाहता हूं। उन्होंने हंसते हुए मुझसे हाथ मिलाया। फिर उन्होंने पूछा- मेरी फोटो से क्या बात कर रहे थे? मैंने कहा- यही कह रहा था कि महंगाई बहुत हो गई है, आप सरकार बनाओ। हमारी सुनवाई करवाओ। सवाल- अब आप ई-रिक्शा चला रहे हैं, तो कमाई में कुछ बदलाव आया?
शकील- अरे, अब तो बहुत अच्छा हो गया है। कहां पहले दिन का 50 रुपए किराया देकर रिक्शा चलाते थे। पूरा दिन रिक्शा चला-चलाकर शरीर टूट जाता था, फिर भी कमाई 200-250 होती थी। अब जिंदगी बहुत आसान हो गई है। आराम से एक दिन में 1000-1200 की कमाई हो जाती है। हम क्या, हमारा पूरा परिवार बहुत खुश है। रात को बैटरी चार्ज करते हैं, दिनभर चलाते है। अब लग रहा है कि अच्छे दिन आ गए हैं। ————————– ये खबर भी पढ़ें- प्रयागराज एक्सप्रेस में सिपाही ने लड़की से की छेड़छाड़, वीडियो बनाने पर हाथ जोड़कर रोने लगा प्रयागराज से नई दिल्ली के बीच चलने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस में GRP के सिपाही ने लड़की से छेड़छाड़ कर दी। जब लड़की ने इसकी शिकायत टोलफ्री नंबर पर की तो सिपाही डर गया। वह हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाने लगा। लड़की से माफी मांगी। यह देखकर सिपाही डर गया। वह हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाने लगा। लड़की से माफी मांगते हुए रोने लगा। बोला- माफ कर दो, मेरी नौकरी चली जाएगी। लड़की ने घटना का वीडियो बनाकर पुलिस को सौंप दिया। पढ़िए पूरी खबर