सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सामने सपा कार्यकर्ता ने लेटकर पुशअप लगाए। यह झांसी के सीताराम यादव उर्फ कन्हैयालाल हैं। वह कहते हैं कि भैया के लिए एक या दो क्या, 100-200 पुशअप लगा देंगे। इसके बाद 50 साल के सीताराम ने अपना मोबाइल और घड़ी टेबल पर रखी। फिर पुशअप लगाना शुरू कर दिया। सीताराम के पुशअप की अखिलेश यादव ने खुद काउंटिंग की। लेकिन 4 पुशअप के बाद अखिलेश उन्हें रोकने लगे। इस पर सीताराम ने जवाब दिया कि यहीं अखाड़ा बनेगा। 9 पुशअप लगाने के बाद खुद अखिलेश ने उन्हें यह कहकर रोक दिया कि बस हाथ-पैर दुखने लगेंगे। सीताराम का पुशअप लगाते हुए यह वीडियो 1 जनवरी, 2026 का है। जो सोशल मीडिया पर अब सामने आया है। सपा प्रमुख का हाल ही में 1 जुलाई को जन्मदिन था। इस मौके पर सीताराम ने लखनऊ जाकर उन्हें 58 किलो की पीतल की प्रतिमा भेंट की थी। जिसमें अखिलेश साइकिल पर सवार हैं। 3 तस्वीरें देखिए… सीताराम ने अखिलेश से कहा था- मैं पहलवान हूं सीताराम यादव उर्फ कन्हैयालाल ने बताया- मैंने लखनऊ कार्यालय पर एक जनवरी 2026 को पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की 38 किलो की पीतल की प्रतिमा सपा प्रमुख अखिलेश यादव को भेंट की थी। मैंने उनसे कहा था कि मुलायम सिंह यादव धरती पुत्र थे और पहलवान भी। मैं भी पहवान हूं। यह सुनते ही कि अखिलेश कहने लगे कि फिर तो पुशअप भी लगाते होंगे। मेरे हां कहते ही अखिलेश यादव बोले लगाकर दिखाओ। तब मैंने मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा को प्रणाम किया और पुशअप लगाए। हालांकि, अखिलेश यादव ने बीच में ही मुझे पकड़ लिया। मैंने अखिलेश को बेटी की शादी का कार्ड भी दिया था। वह 21 फरवरी को शादी में शामिल होने के लिए झांसी आए थे। सपा कार्यकर्ता बोले- अलीगढ़ से बनवाई अखिलेशजी की प्रतिमा कन्हैयालाल ने बताया- एक जुलाई को अखिलेश यादव का जन्मदिन था। इस मौके पर अलीगढ़ से 58 किलोग्राम की पीतल की खास प्रतिमा बनवाई थी। इसमें अखिलेश यादव साइकिल पर सवार हैं। प्रतिमा लेकर एक जुलाई को लखनऊ कार्यालय पहुंचा तो हजारों की भीड़ थी। मगर अखिलेश यादव ने मुझे देखकर मिलने बुलाया। तब मैंने उनको प्रतिमा भेंट की। अखिलेश यादव दिल के साफ हैं। हमेशा अपने कार्यकर्ताओं का ध्यान रखते हैं। रोज कसरत करते हैं सीताराम
सीताराम यादव अपने क्षेत्र के बड़े किसान हैं। वह सपा के सक्रिय कार्यकर्ता है। सीताराम ने बताया कि मैं बचपन से ही पहलवान रहा हूं। मैं 50 साल का हो गया हूं, लेकिन रोजाना अपने घर पर एक से दो घंटे कसरत करता हूं। पुशअप लगाता हूं। इसी बदौलत आज भी फिट हूं। समाजवादी पार्टी के झांसी जिलाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह भोजला का कहना है कि सीताराम यादव उर्फ कन्हैयालाल पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता है। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होती है। सीताराम पार्टी के लिए क्षेत्र में भी कड़ी मेहनत करते हैं। ——————— ये खबर भी पढ़ें बुर्का पहने बदमाश 5 घंटे बाथरूम में छिपे रहे:झांसी में 2 लाख रुपए लूटे, फिल्मी अंदाज में बाइक से भागे झांसी के दवा बाजार में शुक्रवार रात बुर्का पहनकर आए बदमाशों ने दुकान से 2 लाख रुपए लूट लिए। बदमाश बाजार बंद होने से पहले 10 बजे बिल्डिंग की छत पर बने बाथरूम में छिप गए। करीब 5 घंटे बाद सुबह 3 बजे नीचे उतरे। तमंचे के बल पर दो सिक्योरिटी गार्डों को बंधक बनाया और लूट को अंजाम दिया। पढ़ें पूरी खबर