अखिलेश को पापा, मायावती को मम्मी बताकर फंसा यूट्यूबर:अब माफी मांगी; VIDEO में देखिए व्यूज के लिए कैसे हदें पार कर रहे युवा

गाजियाबाद के यू-ट्यूबर पुनीत सुपरस्टार ने अपनी एक रील में बसपा सुप्रीमो मायावती का जिक्र किया। वो मायावती को अपनी मम्मी बता रहे थे। इस वीडियो के बाद पुनीत का खूब विरोध हुआ। उनके खिलाफ FIR भी दर्ज हो गई। मामला ज्यादा बढ़ने पर पुनीत सुपरस्टार की माफ़ी भी आई। इससे पहले पुनीत ने अखिलेश यादव को पापा कहकर आईफोन मांगा था। VIDEO में देखिए व्यूज के चक्कर में युवा कैसे हदें पार कर रहे हैं…