अखिलेश पर CM योगी बोले- विरासत में बुद्धि नहीं मिलती:दिवाली में दिये को नकारने वाले को रामभक्त माफ नहीं करेंगे

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, गद्दी विरासत में मिलती है, बुद्धि नहीं मिलती। कुछ लोगों में बचपना होता है। वह (अखिलेश) कहते हैं कि दीये जलाने की क्या जरूरत है? इसका मतलब वह दीपावली का विरोध करते हैं। अखिलेश राम द्रोही, कृष्ण द्रोही और सनातन द्रोही हैं। सपा को उसके कृत्यों के लिए कोई रामभक्त माफ नहीं कर सकता। अयोध्या में किस निर्ममता से गोली चलाई थी। कांग्रेस ने भी लोगों की भावनाओं को नहीं समझा। कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर कहा था कि राम और कृष्ण काल्पनिक हैं। आप लोग याद कीजिए पिछले साल अयोध्या में 6 करोड़ लोग दर्शन करने आए थे। यह एक नई यात्रा है। दरअसल, 18 अक्टूबर को अखिलेश यादव लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। उन्होंने कहा, मैं भगवान श्री राम जी के नाम पर सुझाव देना चाहता हूं। देखिए, दुनिया में इस समय क्रिसमस का समय है, पूरा का पूरा शहर जगमगा जाते हैं, और महीनों जगमाए रहते हैं।उन्हीं से सीख लो। क्यों खर्चा करना बार-बार दीयों का मोमबत्तियों का और ये दिमाग लगना है। इस सरकार से क्या उम्मीद कीजिएगा। हटाइये इस सरकार को। हम बहुत सुंदर रोशनी कराएंगे। लव जिहाद में खप रहा हलाल सर्टिफिकेट का पैसा मुख्यमंत्री योगी मंगलवार को गोरखपुर में आरएसएस की ओर से आयोजित ‘दीपोत्सव से राष्ट्रोत्सव’ कार्यक्रम में बोल रहे थे। आयोजन संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में हुआ। सीएम ने कहा- लव जिहाद की कुत्सित मानसिकता को बढ़ावा दे रहा है। कालनेमि, सूर्पनखा और ताड़का आज भी उस दुष्प्रवृत्तियों से खुद को सतर्क रखना होगा। ये लोग छद्म नाम से काम करते हैं। बलरामपुर जिले में जलालुद्दीन उर्फ छांगुर के षडयंत्र को देखा होगा। कालनेमि बनकर षड्यंत्र को अंजाम दे रहा था। 3 वर्ष से उसपर नजर रखी जा रही थी। वह 6 महीने पहले वहां से भाग गया। मेरे और मेरी टीम के अलावा कोई नहीं जानता था कि उसका नाम जलालुद्दीन था। सब उसे छांगुर बाबा के नाम से जानते थे। हर वर्ग की बालिका के लिए पैसा तय कर रखा था। पैसा आप ही के पास से आ रहा था। सामान खरीदते समय देखिए कि हलाल वेरिफिकेशन तो नहीं लिखा। ये 25 हजार करोड़ रुपए हलाल सर्टिफिकेशन से जुटा रहे थे। कोई सामान खरीदिए तो देखिए कि जीएसटी देना है, लेकिन हलाल सर्टिफिकेशन के नाम पर एक रुपया नहीं देना है। यह पैसा आपके खिलाफ़ इस्तेमाल होता है। महाकुंभ में पहले दिन से नकारात्मक ट्विट, जनता ने नकारा
मुख्यमंत्री ने कहा- प्रयागराज महाकुंभ में 66 करोड़ श्रद्धालु थे। इन लोगों ने तमाम षडयंत्र किए। पहले दिन से नकारात्मक ट्वीट किया, लेकिन जनता ने उसे नकार दिया। ये आयोजन के संस्कार हमें आरएसएस की पाठशाला से प्राप्त हुए। दबाव से नहीं, स्नेह मिलन के माध्यम से। हिंदू समाज काे क्षेत्र और भाषा के नाम पर बांटने का षडयंत्र
सीएम ने कहा- कुछ चीजें बहुत स्पष्ट हैं, जिसे हम बहुत हल्की निगाहों से देखते हैं। हिन्दू समाज को जाति के नाम पर क्षेत्र और भाषा के नाम पर अलग किया जा रहा है। कोई महापुरुष किसी जाति का नहीं होता, पूरे समाज का होता है। सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट बनाकर जातियों के बीच वैमनस्यता फैला रहे हैं। सनातन पर्व और त्योहारों पर नकारात्मक टिप्पणियां, हिन्दू समाज के आराध्य पर टिप्पणियां हो रही हैं। प्रजापति समाज की मेहनत को देखते तो अखिलेश ऐसा नहीं बोलते
सीएम ने कहा- मैं औरंगाबाद की ओर से जा रहा था। एक जगह धुआं निकलता दिखा तो सोचा कि ज्वालामुखी तो नहीं है। लोगों ने बताया कि मिट्टी के बर्तन पका रहा था। जब मैं मुख्यमंत्री बना तो कहा कि प्रजापति समाज के लोगों को मिट्टी फ्री मिल जाए। तालाब जल संरक्षण के लिए तैयार होगा और जलस्तर बढ़ेगा। अखिलेश यादव में यह सोच होती तो ऐसा नहीं बोलते। दुनिया में 200 देश, आरएसएस जैसा संगठन कहीं नहीं
सीएम ने कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) की खूब प्रशंसा की। कहा- जहां सरकार नहीं पहुंची, वहां संघ पहुंचा। दुनिया में करीब 200 देश हैं, उनके पास समृद्धि है, लेकिन आरएसएस जैसा संगठन नहीं है। समाज संघ के अनुशासन को कौतूहल व आश्चर्य की निगाहों से देख रहा है। आरएसएस की 100 वर्ष की यात्रा है। यह भारत का सौभाग्य है कि इसके पास आरएसएस जैसा स्वयं सेवी संगठन है, जिसका एकमात्र ध्येय राष्ट्र प्रथम है। संघ के खिलाफ षडयंत्र कम नहीं हुए हैं। पूर्वोत्तर के राज्यों में कई स्वयं सेवकों को खोकर भी वहां काम किया। गोरखपुर में वनवासी छात्रावास शुरू किया। पूर्वोत्तर के बच्चे यहां आए और पढ़कर वहां गए। अलग-अलग क्षेत्रों में पहचान बनाई। वनवासी क्षेत्रों में किसी भी सरकार से बेहतर काम आरएसएस ने किया है। पहले राजभवन में ईद मिलन होता था, होली और दिवाली मिलन नहीं
सीएम ने अपने संबोधन की शुरुआत दीपावली की शुभकामनाएं देकर की। कहा- हर महीने हमारे कुछ न कुछ पर्व व त्योहार पड़ते हैं, लेकिन आपको एक बात पर आनंद की अनुभूति होती होगी। हम सभी आयोजनों के साथ स्वतः स्फूर्ति के साथ उन आयोजनों के साथ जुड़ता है। हर जाति के लोग जुटाते हैं। हम स्वरः स्फूर्त तो आयोजन करते हैं पहले मुख्यमंत्री आवास और राज भवन में ईद मिलन होता था। होली और दीपावली मिलन नहीं होता था। पिछले 11 वर्ष से देश में और 8 वर्षों से इस तरह के आयोजन नहीं हुए, लेकिन समाज इस तरह के कार्यक्रम के जरिए आगे बढ़े। होली मिलन के जरिए संघ ने यह शुरू किया। न केवल स्वयं सेवक बल्कि आम जनमानस उससे जुड़ता है। दीपावली के अवसर पर स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष में कुटुम्ब मिलन कार्यक्रम से जुड़ना अद्भुत है। हमने 100 साल में असंभव को संभव होते देखा
सीएम ने कहा- जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में, राजनीति के क्षेत्र में भी अच्छा काम किया। एक स्वयंसेवक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में बिना रुके, बिना थके राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य कर रहे हैं। इसी 100 साल में हमने असंभव को संभव होते देखा है। अयोध्या ने दीपावली का उत्सव त्रेता युग से हमें प्रदान किया। आज से 5 साल पहले, 7 साल पहले कांग्रेस और सपा और इंडी गठबंधन वाले कहते थे कि क्या राम मंदिर बना पाओगे। लाठी और गोली चलती थी। आज राम मंदिर का भव्य निर्माण हो चुका है। प्रांत प्रचारक बोले- गोरखपुर में नया अध्याय जुड़ा
कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि प्रांत प्रचारक रमेश ने अपने संबोधन में कहा- गोरखपुर में इन नया अध्याय जुड़ रहा है। पूरे देश मे पहला प्रयोग है। संघ के अलग अलग 28 संगठनों की गरिमामयी उपस्थिति है। संघ के शताब्दी वर्ष पर संघ के कार्यकर्ता पूरे परिवार के साथ आए हैं। उन्होंने कहा यह अवसर पहली बार है जब दीपोत्सव से राष्ट्रोत्सव की ओर बढ़ रहे हैं। जब संघ के इतिहास का अन्वेषण करेंगे तो एक पहलू यह भी होगा कि संघ कोई अलग विचार लेकर काम नहीं कर रहा है। जो भारत की पहचान है उसी को लेकर आगे बढ़ रहा है।सनातन, संघ व भारत एक ही हैं। एकाकार हैं।