सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को गाजीपुर पहुंचे। उनके साथ चाचा शिवपाल यादव और गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी भी थे। अखिलेश ने बिहार चुनाव में I.N.D.I.A ब्लॉक की जीत होने का दावा किया। कहा, तेजस्वी यादव ही मुख्यमंत्री बनेंगे और सपा उनके साथ है। नीतीश कुमार तो बिहार में सिर्फ दिखावटी दूल्हे हैं और समय आने पर भाजपा उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी। महाराष्ट्र में तो आप लोगों ने देखा कि वहां भी ऐसा ही हुआ था। वहीं, चाचा शिवपाल यादव को बिहार चुनाव में स्टार प्रचारक नहीं बनाए जाने के सवाल पर अखिलेश ने मजाकिया लहजे में प्रतिक्रिया दी। सपा प्रमुख ने कहा, हमारे पास सीमित संसाधन हैं। हम उनके लिए अलग से हेलिकॉप्टर का इंतजाम कहां से करते। चंदा तो आप लोग दे नहीं रहे। अखिलेश यादव सैदपुर के रामपुरमांझा में सपा विधायक अंकित भारती की शादी के रिसेप्शन में शामिल हुए। अंकित भारती ने नैनीताल में 16 अक्टूबर को MBA छात्रा अंबिका मित्तल के साथ शादी की थी। अंबिका मुजफ्फरनगर की रहने वाली हैं। वो पिता के साथ कारोबार संभालती हैं। अखिलेश यादव और शिवपाल यादव ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। अखिलेश के गाजीपुर पहुंचने के 3 फोटो देखिए… अखिलेश की 3 बड़ी बातें पढ़िए… 1- योगी को मोह माया से दूर रहना चाहिए
अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर तंज कसते हुए कहा- कोई योगी जैसे कपड़े पहनने से योगी नहीं हो जाता। योगी को मोह माया से दूर रहना चाहिए और अब बताओ उनकी फिल्म भी फ्लॉप हो गई है, नहीं चली। अब सुना है अमेरिका में दिखाई जाएगी। 2- SIR में घोटाला करना चाहते भाजपा के लोग
इलेक्शन कमीशन निष्पक्ष कार्रवाई नहीं करता। उसकी जिम्मेदारी है कि वोटर लिस्ट को ठीक करना, लेकिन इलेक्शन कमीशन भेदभाव के साथ काम करता है। भाजपा के लोग SIR में घोटाला करना चाहते हैं। जितने भी बीएलओ हैं, आप लिस्ट निकालकर देखिए एक भी PDA हो तो बताइए। PDA से घबराकर साजिश षडयंत्र कर रहे हैं लेकिन PDA का मुकाबला अब यह लोग नहीं कर पाएंगे। 3- ट्रंप ने पीएम मोदी को किलर कहा
अमेरिका के राष्ट्रपति ने भारत पर टैरिफ बढ़ा दिया और अब पीएम मोदी को किलर बता दिया है। यह बहुत बुरी बात है। अमेरिका अपनी अर्थव्यवस्था को बढ़ा रहा है, जबकि भारत पर टैरिफ पर टैरिफ लगाए जा रहा है। यहां बनारस को क्यूटो बनाने की बात हो रही थी क्या बन गया। 4- तेजस्वी सीएम बनने जा रहे
तेजस्वी मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं, उनके समर्थन में हम सब लोग हैं, सरकार चलाने में भी जो सहयोग कर सकते हैं उसके लिए तैयार हैं। केवल नीतीश कुमार जी को चुनाव के लिए रखा है आगे, चुनाव के बाद भाजपा उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी। वह केवल चुनावी दूल्हा हैं, पद के लिए नहीं हैं। अखिलेश यादव ने सिद्धार्थनगर के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के 2 के बदले 10 मुस्लिम लड़कियों वाले बयान को शर्मनाक बताया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने किया पलटवार
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के आगामी बिहार दौरे पर उत्तर प्रदेश भाजपा प्रमुख भूपेन्द्र चौधरी ने कहा- सपा का कोई उम्मीदवार बिहार में चुनाव नहीं लड़ा रहा। ये वही बात है ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना। कौन हैं विधायक अंकित भारती? अब जानिए सपा के स्टार प्रचारकों को… समाजवादी पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीते शुक्रवार यानी 24 अक्टूबर को 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की थी। लिस्ट में अखिलेश के दोनों चाचा रामगोपाल यादव और शिवपाल यादव का नाम गायब थे। शिवपाल यादव पार्टी के महासचिव और राम गोपाल मुख्य राष्ट्रीय महासचिव हैं। स्टार प्रचारकों की लिस्ट में अखिलेश यादव और किरणमय नंदा के बाद तीसरे नंबर पर आजम खान का नाम है। अखिलेश के भतीजे तेज प्रताप यादव का नाम इस सूची में है। तेज प्रताप, राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव के दामाद हैं। बिहार में सपा विधानसभा चुनाव नहीं लड़ रही है। लेकिन, उसने INDI गठबंधन को सपोर्ट करने का ऐलान किया है। सपा के ये स्टार प्रचारक बिहार में INDI गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। अखिलेश यादव खुद 25 अक्टूबर से बिहार का दौरा भी शुरू कर रहे हैं। —————- रिश्वतखोर अफसर को कुर्सी से उठा ले गई विजिलेंस…VIDEO:प्रतापगढ़ में टेबल पर 500-500 के नोट पड़े थे, घसीटते हुए गाड़ी में बैठाया प्रतापगढ़ में मत्स्य पालन विकास अभिकरण अधिकारी विकास कुमार को 14 हजार रुपए घूस लेते हुए गिरफ्तार किया गया। प्रयागराज से आई विजिलेंस टीम ने उन्हें दबोचा। रंगेहाथों पकड़े जाने के बाद टीम ने उन्हें साथ चलने को कहा। अधिकारी ने आनाकानी की तो टीम के सदस्यों ने उन्हें कुर्सी से टांगकर उठाया और घसीटते हुए बाहर ले गए। पूरी खबर पढ़ें