अखिलेश यादव की बेटी की AI फोटो पोस्ट की:लिखा- अपनी जान से बढ़कर प्यार करता हूं, सपा MLC ने कराई FIR

इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी की AI से फोटो बनाकर पोस्ट कर दी। लिखा- मैं अपनी जान से बढ़कर प्यार करता हूं…। यूजर ने करीब 318 पोस्ट किए हैं। जिनमें 100 से अधिक पोस्ट में उसने अखिलेश की बेटी की तस्वीर लगाई है। पोस्ट वायरल होने के बाद सपा एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव ने प्रयागराज के साइबर थाने में FIR दर्ज कराई है। उन्होंने कहा- यूजर की पहचान कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। उसकी आईडी तत्काल बंद की जाए। पहले देखिए 2 तस्वीरें… सपा प्रमुख और उनके परिवार की छवि धूमिल हो रही
सपा एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव ने शिकायत में लिखा- सपा प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ इंस्टाग्राम पर (AI) से फोटो बनाकर पोस्ट की गई है। यह पोस्ट शेखर नाम की आईडी से की गई है। वह अनर्गल और अश्लील पोस्ट डाल रहा है। इससे राष्ट्रीय स्तर के सम्मानित परिवार की छवि धूमिल हो रही है। यह एक सुनियोजित साजिश है। इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करोड़ों लोग कर रहे हैं। यूजर की ओर से पोस्ट किए गए फोटो से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में काफी गुस्सा है। उन्होंने साइबर पुलिस का दिए शिकायत में लिखा- यूजर Shekhar93653 की पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। इसे तुरंत बंद करवाया जाए। सपा प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने कहा- पार्टी इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करती है और दोषी को सजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। जानें क्या है डीपफेक
डीपफेक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टेक्नोलॉजी है, जिसका इस्तेमाल कर किसी व्यक्ति के चेहरे, हाव-भाव, आवाज या बोलने के तरीके की नकल तैयार की जा सकती है। इसके जरिए किसी के वीडियो या फोटो को इस तरह बदला जा सकता है कि वह देखने में पूरी तरह असली लगे, जबकि वह फर्जी या नकली होता है। इसे वीडियो, ऑडियो और फोटो तीनों फॉर्म में तैयार किया जा सकता है। ————————— ये खबर भी पढ़िए… 12वीं की छात्रा से रेप, FIR कराई तो हत्या की:बस्ती में आधी रात घर में घुसा आरोपी, सोते वक्त 2 गोली मारी यूपी के बस्ती में सिरफिरे ने 12वीं की छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। सिरफिरे ने कुछ महीने पहले बहला-फुसलाकर छात्रा से संबंध बनाए थे। अश्लील फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए थे। परिजनों ने उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत रेप की FIR कराई थी। तब से वो फरार चल रहा था। पढ़ें पूरी खबर…