लंदन से लौटे सपा मुखिया अखिलेश यादव नए लुक में नजर आए। उन्होंने सफेद टी-शर्ट पहन रखी थी। ब्लैक रंग की जींस और जूते पहने थे। आमतौर पर अखिलेश कुर्ता-पायजामे में ही नजर आते हैं। सिर पर लाल टोपी रहती है। उन्होंने मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत की शादी में भी कुर्ता-पायजामा ही पहना था। अखिलेश 28 मई को लंदन गए थे। 7 जून को वहां से दिल्ली लौटे। सुरक्षा में तैनात जवानों से हाथ मिलाया। इसका वीडियो मंगलवार को सामने आया है। VIDEO देखने के लिए ऊपर फोटो पर क्लिक करिए-