अनिरुद्धाचार्य से एक्ट्रेस ने पूछा-गाली देने वालों को क्या बोलूं:जवाब मिला- लोगों ने माता सीता को भी नहीं बख्शा; VIDEO में अभिनेत्री का दर्द

हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव पिछले काफी समय से चर्चा में बनी हैं। भोजपुरी सिंगर और अभिनेता पवन सिंह के साथ उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। जिसमें वह अभिनेत्री की कमर को स्टेज पर सभी लोगों के सामने टच करते नजर आए थे। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, लोगों ने दोनों को ट्रोल करना शुरू कर दिया। इसके बाद अंजलि ने लाइव आकर पवन सिंह पर कई आरोप लगाए। हालांकि, बाद में वह मामला सुलझ गया था। अब अभिनेत्री का एक नया वीडियो सामने आया है। दरअसल, अंजलि राघव ने हाल ही में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के आश्रम जाकर उनसे मुलाकात की। उनसे कई सवाल किए। इस पर अनिरुद्धाचार्य ने जो जवाब दिए, वो काफी वायरल हो रहे हैं। VIDEO में देखिए दोनों के बीच हुई बातचीत और अंजलि राघव के बारे में