अफगान विदेश मंत्री के कार्यक्रम में महिला पत्रकारों पर बंदिश:देवबंद बोला- पर्दे में बैठें; कल एंबेसी में एंट्री ही बैन कर दी थी

अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी यूपी के देवबंद पहुंच गए हैं। दिल्ली के बाद देवबंद में भी महिला पत्रकारों की एंट्री को लेकर विवाद होता दिख रहा है। कार्यक्रम का कवरेज करने पहुंची महिला पत्रकार महिला पत्रकारों पर बंदिश लागू कर दी गई। दारुल उलूम के मीडिया प्रभारी अशरफ उस्मानी ने पर्दे में रहकर अलग बैठने को कहा है। फिलहाल, महिला पत्रकार के लिए क्या इंतजाम होंगे, इसकी स्थिति साफ नहीं है। मुत्तकी दिल्ली से सड़क मार्ग से शनिवार दोपहर 12 बजे देवबंद पहुंचे। यहां फूल बरसाकर उनका स्वागत किया गया। मुत्तकी दारुल उलूम में 5 घंटे रुकेंगे। देवबंद में इस्लामी पढ़ाई कर रहे अफगानिस्तान के 20 छात्रों से भी बात करेंगे। देवबंद का दारुल उलूम 156 साल पुराना इस्लामिक शिक्षा का केंद्र है। मुत्तकी ने कल यानी शुक्रवार को अफगान एंबेंसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसमें केवल चुनिंदा पुरुष पत्रकार और अफगान दूतावास के अधिकारी ही शामिल हुए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक भी महिला पत्रकार नहीं थी। इस पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने PM मोदी से पूछा- भारत में हमारे ही देश की कुछ सबसे सक्षम महिलाओं का अपमान कैसे होने दिया गया। मुत्तकी 7 दिन के भारत दौरे पर 9 अक्टूबर को काबुल से दिल्ली पहुंचे थे। तस्वीरें देखिए- अमीर खान मुत्तकी की दारुल उलूम से जुड़ी अपडेट्स के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए…..