यूपी सरकार ने शुक्रवार को 7 IPS और इतने ही सीनियर IAS अफसरों के ट्रांसफर किए हैं। बदायूं, फतेहपुर, कासगंज और भदोही जिले में नए पुलिस अधीक्षक तैनात किए गए हैं। पहले बात IPS अफसरों की… HPCL के 2 अफसरों की हत्या, SSP साइडलाइन
बदायूं में एक दिन पहले हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 2 अफसरों की दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद वहां के SSP डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह को हटा दिया गया है। उन्हें साइडलाइन करते हुए पुलिस मुख्यालय पर लॉजिस्टिक में तैनाती दी गई है। बृजेश सिंह 24 जून, 2024 को बदायूं के SSP बने थे। यहां वे करीब पौने 2 साल रहे। कासगंज की SP अंकिता शर्मा को प्रमोशन मिला है। उन्हें बदायूं का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है। अब हत्याकांड को जानिए… बदायूं में गुरुवार को हिंदुस्तान पेट्रोलियम के DGM सुधीर गुप्ता (55) और असिस्टेंट मैनेजर हर्षित मिश्रा (35) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी अजय सिंह का शुक्रवार सुबह पुलिस ने हाफ एनकाउंटर किया। इस पूरे हत्याकांड में बदायूं पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। आरोपी अजय प्रताप सिंह आउटसोर्स कर्मचारी था और प्लांट में पराली की सप्लाई का ठेका लेता था। लेकिन, इसे नौकरी से निकालकर इसकी फर्म को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया था। इसके बाद अजय करीब तीन महीने से DGM सुधीर गुप्ता को जान से मारने की धमकी दे रहा था। सुधीर गुप्ता ने 4 फरवरी को मुसाझाग थाने में अजय के खिलाफ FIR भी दर्ज कराई थी। इसमें कहा था कि अजय लगातार धमका रहा है। उनका पीछा करता है। सुधीर गुप्ता इतना डर गए थे कि उन्होंने रिटायरमेंट के 5 साल पहले ही VRS की एप्लिकेशन दे दी थी, जो मंजूर हो गई थी। 31 मार्च को उनकी नौकरी का आखिरी दिन था। वहीं, हर्षित मिश्रा ने भी अपने ट्रांसफर के लिए एप्लिकेशन दी थी। लेकिन, उससे पहले ही आरोपी ने दोनों की हत्या कर दी। FIR के बाद भी बदायूं पुलिस ने एक्शन नहीं लिया। फतेहपुर SP अनूप कुमार सिंह DGP ऑफिस में अटैच
फतेहपुर के SP अनूप कुमार सिंह को भी हटा दिया गया है। उन्हें DGP आफिस में अटैच किया गया है। लॉजिस्टिक विभाग में SP ओम प्रकाश सिंह प्रथम को कासगंज की जिम्मेदारी दी गई है। भदोही के SP अभिमन्यु मांगलिक को प्रमोट कर अब बड़े जिले फतेहपुर का पुलिस कप्तान बनाया गया है। 2019 बैच के IPS अभिनव त्यागी भदोही के नए पुलिस कप्तान होंगे। निमिष दशरथ पाटिल को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट से गोरखपुर में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनाती दी गई है। क्यों हटाए गए फतेहपुर के SP?
फतेहपुर जिले के चौफेरवा गांव में 10 मार्च को एक परिवार के तीन सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मौके से मिले सुसाइड नोट में एससी, एसटी एक्ट के तहत झूठे केस में फंसाने की धमकी का जिक्र था। बेटे ने कर्ज के दबाव और कुछ लोगों द्वारा धमकाने का आरोप लगाया था। इस मामले में दो वकीलों समेत 5 लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था। वकीलों की गिरफ्तारी के दौरान कोर्ट परिसर में भारी बवाल और विरोध हुआ था, जिसमें पुलिस की नाकामी सामने आई थी। ट्रांसफर लिस्ट देखिए… अब बात IAS ट्रांसफर की… वेटिंग में चल रहे डॉ. लोकेश एम PWD के सचिव बने; नीना शर्मा को एक्स्ट्रा चार्ज शासन ने 7 सीनियर IAS अफसरों के काम में बदलाव करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। प्रकाश बिंदु को लोक निर्माण विभाग के सचिव पद से हटाकर गृह विभाग का सचिव बनाया गया। डॉ. लोकेश एम (प्रतीक्षारत) को सचिव, लोक निर्माण विभाग की अहम जिम्मेदारी दी गई। वे अब तक वेटिंग चल रहे थे। नीना शर्मा को प्रमुख सचिव, सार्वजनिक उद्यम विभाग के पद पर तैनात किया गया है। इसके साथ ही उन्हें महानिदेशक, सार्वजनिक उद्यम का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। संजय कुमार को उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी का निदेशक नियुक्त किया गया है। धर्मार्थ कार्य विभाग के विशेष सचिव रघुवीर को विशेष सचिव, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग बनाया गया। आशीष कुमार को अपने वर्तमान पद के साथ विशेष सचिव, धर्मार्थ कार्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। लिस्ट देखिए… ———————— ये भी पढ़ें: गैस एजेंसी के बाहर बुजुर्ग की हार्टअटैक से मौत:कानपुर में महिला बोली- मन कर रहा खुदकुशी कर लूं, 8 दिन से सिलेंडर नहीं मिला यूपी में रसोई गैस सिलेंडर का संकट जानलेवा हो गया है। फर्रुखाबाद में सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगे मोहम्मद मुख्तियार (76) की तबीयत बिगड़ गई। परिजन अस्पताल लेकर भागे, लेकिन उनकी मौत हो गई। घटना लाल सराय स्थित भारत एजेंसी की है। मोहम्मद मुख्तियार शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे एजेंसी पहुंचे थे। लाइन में लगे-लगे अचानक गिर पड़े। (पढ़ें पूरी खबर)