अब हरियाणवी सिंगर डिंपल चौधरी का आपत्तिजक VIDEO सामने आया:युवक के प्राइवेट पार्ट पर नोट लगाकर अश्लील हरकत की; ट्रोलर्स बोले-खुद वल्गैरिटी को बढ़ावा दिया

उत्तर प्रदेश के हाथरस स्टेज शो विवाद के बाद हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी एक बार फिर चर्चा में आ गईं हैं। इस बार मामला उनके साथ बदसलूकी का नहीं, बल्कि इस बार उन्हीं पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लग गया है। सोशल मीडिया पर डाले इस वीडियो में डांसर डिंपल चौधरी डांस स्टेप करते समय नोट को युवक के प्राइवेट पार्ट पर टच करती दिखाई दे रही हैं। हालांकि, युवक ने पैंट शर्ट पहनी हुई है, लेकिन डिंपल की हरकत पर मुस्कुराता नजर आ रहा है। पास में ही खड़ा दूसरा युवक यह वीडियो बना रहा है और हंसता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद डिंपल चौधरी को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। कई लोग इस हरकत को अश्लील बताते हुए आरोप लगा रहे हैं कि वह खुद इस तरह की चीजों को बढ़ावा दे रही हैं। उधर, डिंपल चौधरी ने भी ट्रोलर्स के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा- कलाकारों को ट्रोल करना कोई नई बात नहीं है। पहले हाथरथ स्टेज शो के दौरान बदसलूकी करने वाले युवक की गिरफ्तारी होने दी जाए, इसके बाद वह ट्रोल करने वालों को भी जवाब देंगी। बता दें कि स्टेज पर हुई कमर छूने की घटना पुलिस जांच में है। मंगलवार को डिंपल को पुलिस के समक्ष पेश होना था, लेकिन कार्यक्रम में बिजी होने की वजह से वे बुधवार को पुलिस के सामने अपना पक्ष रखेंगी। इसके बाद कोर्ट मजिस्ट्रेट के सामने भी उनके बयान दर्ज होंगे। डिंपल चौधरी के नए वीडियो ने बढ़ाया विवाद… महिला इनफ्लुएंसर बोलीं- खुद वल्गैरिटी करते हो, रिएक्ट मत करो “मैंने मोस्टली ना बोलना बंद कर रखा था, लेकिन मुझे अब बोलना पड़ रहा है। एक वीडियो है, काफी ज्यादा चर्चा में आ रही है। काफी ज्यादा उस पे फेक रिपोर्टर्स हैं, जो न्यूज बना के डाल रहे हैं। वो है डिंपल चौधरी की, ठीक है? खुल्लम नाम ले रही हूं, क्योंकि मुझे वो चीज नहीं अच्छी लग रही है। जब आपको पता है कि आप वल्गैरिटी करते हो, आप खुद भी गलत हरकतें करते हो, तो आप उस चीज को रिएक्ट मत करो। अगर आपको थप्पड़ मारना था तो ऑन द स्पॉट मारते, रुक के नहीं मारना था। मारूं नहीं मारूं, मारूं नहीं मारूं, वो चीज पहली गलती लगी, ठीक है? दूसरी बात, आपने ही कहीं ना कहीं उन्हें हिंट दिया होगा, किनारा दिया होगा तभी आपके साथ ये बदतमीजी हुई है, वरना नहीं होती। और अगर अब भी आप लोगों को लगता है कि मैं गलत कह रही हूं, तो आप डिंपल के दोनों वीडियो देख लो। आप बताना कि उनमें से कौन सा सही है और कौन सा गलत है। ट्रोलर्स को डिंपल चौधरी ने दिया ऐसा जवाब… अब पढ़िए… सुसाइड के ऐलान के बुधवार को क्या होगा ———————- डांसर विवाद से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… ‘कमर छूने वाला गिरफ्तार नहीं हुआ तो जान दे दूंगी’:हरियाणवी डांसर बोलीं- 15 जून तक इंतजार करूंगी; जहां इज्जत मिलेगी, वहीं परफॉर्मेंस दूंगी स्टेज पर हरियाणवी डांसर की कमर छूने पर FIR:बोलीं- मेरी बहन मुझसे भी सुंदर, पैसों का लालच होता तो वह भी इसी लाइन में होती यूपी में हरियाणवी डांसर ने युवक को थप्पड़ जड़ा, VIDEO:कमर छूने पर भड़कीं, बोलीं- परफॉर्मेंस चल रही, मतलब ये नहीं कि हाथ लगाओगे हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी से बदसलूकी का दूसरा VIDEO:युवक की गलत जगह पैसे डालने की कोशिश; बोलीं- लोग सवाल खड़े कर रहे