अभिनेत्री रकुल प्रीत बोलीं-काशी में मन को शांति मिलती:इस बार हम नाव पर नहीं बैठ पाए, क्योंकि बाढ़ है; गंगा आरती में पहुंचीं

वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में बॉलीवुड और साउथ की लोकप्रिय अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह शामिल हुईं। रकुल प्रीत सिंह ने पारंपरिक वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने हाथ जोड़कर अपने मन की कामनाएं व्यक्त कीं। रकुल ने कहा, यहां के घाट की पवित्रता और वातावरण आत्मिक शांति देते हैं। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा और कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी ने उनका स्वागत अंगवस्त्र और प्रसाद देकर किया। रकुल प्रीत को अचानक अपने बीच पाकर श्रद्धालु आश्चर्यचकित रह गए। बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने व तस्वीर खिंचवाने के लिए जुट गए। 3 तस्वीरें देखिए ‘आरती का दृश्य ही अलग होता है’
रकुल प्रीत सिंह ने कहा, काशी के गंगा घाट पर आरती का दृश्य ही अलग होता है। इस बार हम नाव पर नहीं बैठ पाए क्योंकि बाढ़ आई हुई है। लेकिन, बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। मन को शांति और जीवन में सफलता प्राप्त हो, इसके लिए काशी बाबा से प्रार्थना करने के लिए आई हूं। नवंबर में आने वाले फिल्म ‘दे दे प्यार दें- 2’ की सफलता के लिए बाबा श्री काशी विश्वनाथ और मां गंगा से मांगा आशीर्वाद भी लिया। कौन हैं अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह
दिल्ली में 10 अक्टूबर 1990 को जन्मीं रकुल प्रीत सिंह अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल, धौला कुआं से पूरी की। उसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के जीसस एंड मेरी कॉलेज से गणित (ऑनर्स) में स्नातक की पढ़ाई की। रकुल ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2011 में कन्नड़ फिल्म Gilli से की थी। इसके बाद उन्होंने तेलुगु और तमिल फिल्मों में अभिनय कर खूब पहचान बनाई। 2014 में वह पहली बार हिंदी सिनेमा में Yaariyan फिल्म के जरिए नजर आईं। हिंदी फिल्मों में उनकी सबसे चर्चित फिल्मों में De De Pyaar De (2019), Doctor G (2022), Thank God (2022) और Cuttputlli (2022) शामिल हैं। …………………………….. ये खबर भी पढ़ें… सांसद भाई ने टिकट नहीं दिलवाया तो ससुर ने पीटा, फर्रुखाबाद सांसद बोले-DGP को फोन किया; तब जाकर आरोपी अरेस्ट हुआ यूपी के फर्रुखाबाद से भाजपा सांसद मुकेश राजपूत की बहन से मारपीट मामले में पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को कासगंज में भाजपा सांसद की बहन को ससुर और दो देवरों ने बीच सड़क पीटा था। बाल खींचकर डंडे बरसाए थे। पढ़ें पूरी खबर…