यूपी में 42 हजार होमगार्ड पदों पर भर्ती के लिए शनिवार को दो पालियों में परीक्षा हुई। परीक्षा देने के लिए MA, BA, B.Ed और CTET पास अभ्यर्थी पहुंचे। एग्जाम देने के बाद आजमगढ़ के उमेश ने कहा- पेपर बहुत टफ था। पेपर IAS और PCS लेवल का आया था। इससे अच्छा तो पेपर न कराकर दौड़ करा लेते। कानपुर से झांसी में पेपर देने आए त्रिवेंद्र सिंह ने कहा- बेरोजगारी से परेशान हूं। नौकरी नहीं मिल रही, इसलिए होमगार्ड की परीक्षा देने आया हूं। इससे पहले, परीक्षा केंद्रों पर सख्त चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को एंट्री दी गई। रेटिना स्कैन और बायोमेट्रिक जांच की गई। जौनपुर में अभ्यर्थियों के जूते उतरवाए गए। संभल में कलावा काटा गया। इसके अलावा जूते, बेल्ट, कंगन और ताबीज भी उतरवाए गए। प्रदेश के 1053 केंद्रों पर आज से शुरू हुई परीक्षा 27 अप्रैल तक चलेगी। इसमें 25 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को देखते हुए तीन दिन तक पूरे प्रदेश में पुलिस अलर्ट मोड पर है। 2 घंटे की परीक्षा 100 अंकों की है, जिसमें वैकल्पिक सवाल पूछे जा रहे हैं। तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए अभ्यर्थियों ने क्या कहा- कलावा-मंगलसूत्र न हटवाया जाए, भर्ती बोर्ड का निर्देश दिया था
यूपी में दरोगा भर्ती की परीक्षा के समय कलावा काटने और मंगलसूत्र निकालने पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने निर्देश जारी किए थे। भर्ती बोर्ड ने कहा था- किसी भी अभ्यर्थी के धारण किए गए धार्मिक सांस्कृतिक चिह्नों जैसे कलावा, मंगलसूत्र को न उतारा जाए। अगर ऐसा कोई मामला आता है तो दोषी कर्मियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। होमगार्ड भर्ती परीक्षा से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए नीचे ब्लाग से गुजर जाइए…