अश्लील कंटेंट बनाकर विवादों में आईं संभल की यूट्यूबर महक और परी की कार की बाइक से टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों बहनों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर भीड़ लग गई। वहां मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। मामला रविवार शाम का है। इसका वीडियो सोमवार को सामने आया है। अभी तक किसी पक्ष ने थाने में शिकायत नहीं दी है। पहले देखिए 2 तस्वीरें… अमरोह के जोया कस्बे के साप्ताहिक बाजार परिसर में नुमाइश लगी हुई थी। रविवार देर शाम संभल के असमोली थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर कलां की रहने वाली यूट्यूबर बहने महक और परी कार से मेले में आई थीं। वापस लौटते समय उनकी कार और एक बाइक की टक्कर हो गई। लोगों के मुताबिक, टक्कर के बाद ड्राइवर ने कार नहीं रोकी, तो लोगों ने पीछा कर उसे घेर लिया। कार से ड्राइवर को उतार कर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद महक परी भी कार से उतर आईं। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान दोनों बहनों ने जमकर हंगामा किया। लोगों ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझाकर वहां से भेजा। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। पुलिस का कहना है शिकायत आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। अश्लीलता फैलाने पर गिरफ्तार हुई थीं दोनों बहनें… 13 जुलाई की दोपहर मंसूरपुर चौकी प्रभारी मोहित चौधरी शाहबाजपुर कला गांव में गश्त पर पहुंचे। वहां एक जगह भीड़ लगी थी। उन्होंने ग्रामीणों से पूछा, तो उन्होंने बताया कि गांव की दो युवतियां ‘महक परी नाम की इंस्टाग्राम आईडी से अश्लील वीडियो पोस्ट करती हैं। इसका बच्चों और महिलाओं पर बुरा असर पड़ रहा। पुलिस जांच में पता चला कि शाहबाजपुर कला गांव में रहने वाली मेहरुल निशा उर्फ परी, उसकी छोटी बहन महक के अलावा अमरोहा की हिना और जर्रार आलम अश्लील रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। SI मोहित चौधरी ने चारों के खिलाफ 13 जुलाई को ही असमोली थाने में FIR दर्ज कराई। मामला दर्ज होते ही दोनों बहनें फरार हो गईं। 15 जुलाई को पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद चंदौसी कोर्ट में पेश किया, जहां जस्टिस आदित्य सिंह ने चारों को जमानत दे दी। आलम के खिलाफ पहले से छेड़खानी का केस
पुलिस के मुताबिक, आलम, महक और परी का दोस्त है, जबकि हिना उसकी गर्लफ्रेंड है। आलम के खिलाफ पहले भी छेड़खानी का एक मुकदमा दर्ज है। इसमें उसे जुर्माना लेकर छोड़ा गया था। चांदी पीटने का काम करता है परिवार, 4.67 लाख फॉलोअर्स
महक और परी के पिता चांदी पीटने का काम करते हैं। परिवार में माता-पिता के अलावा 11 भाई-बहनें हैं। महक-परी 2 साल से रील्स बना रही हैं। दोनों अब तक इंस्टाग्राम पर 546 पोस्ट कर चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 4 लाख 67 हजार फॉलोअर्स हैं। ———————————– ये भी पढ़ें: कुत्ते से बुलेट टकराने पर महिला दरोगा की मौत:गाजियाबाद में 2 साल पहले नौकरी जॉइन की; पिता बोले- IAS बनना चाहती थी गाजियाबाद में महिला दरोगा की सड़क हादसे में मौत हो गई। वे ड्यूटी करके बुलेट से अपने कमरे पर जा रही थीं। कार्ट चौक पर अचानक सामने कुत्ता आ गया, जिससे वह बैलेंस खो बैठीं। बाइक कुत्ते से टकरा गई और दरोगा सड़क पर गिर गईं। तभी पीछे से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। (पढ़ें पूरी खबर)