अमेठी में एक दलित युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। उसका शव बुधवार सुबह 5 बजे पड़ोसी के घर के पशु बाड़े (सरिया) में जमीन पर पड़ा मिला। शव के दोनों हाथ-पैर बंधे हुए थे। मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। शव पर कंबल और पॉलीथीन डालकर छिपाने की कोशिश की गई थी। मृतक की पहचान 22 वर्षीय सागर कोरी पुत्र सिद्धार्थ के रूप में हुई है। ग्रामीणों का कहना है- सागर पड़ोस में रहने वाली दलित परिवार की लड़की से एकतरफा प्यार करता था। जबकि उसकी शादी दूसरी जगह तय हो चुकी थी। इस बात को लेकर पहले भी विवाद हो चुका था। परिजनों का कहना है- सागर मंगलवार रात खाना खाने के बाद छत पर सोने गया था। सुबह उसका शव घर से 10 मीटर की दूरी पर बरामद हुआ। सुबह छोटी बहन स्वाती ने शव देखकर पुलिस को सूचित किया। घटना जिला मुख्यालय से 34 किलोमीटर दूर संग्रामपुर थाना क्षेत्र स्थित पूरे रामा चौहान गांव की है। पहले देखें 3 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला…
पूरे रामा चौहान गांव निवासी सिद्धार्थ मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं। पत्नी संगीता देवी, बेटा सागर और दो बेटियां आरती और स्वाती अमेठी के ही एसडीएम कॉलोनी में ही रहते हैं। बड़ी बहन आरती ने बताया- भाई ने मंगलवार रात 11 बजे सब के साथ बैठकर खाना खाया था। इसके बाद रोजमर्रा की तरह बिस्तर लेकर छत पर सोने चले गए थे। सुबह मां की दवा लेने जाना था
आरती ने बताया- मां की अक्सर तबीयत खराब रहती है। सुबह मां की दवा लेने के लिए जाना था। हम सुबह 4 बजे भैया को उठाने छत पर गए तो वे वहां नहीं थे। हमें लगा शौच के लिए बाहर निकले होंगे। आधे घंटे तक नहीं लौटे तो हमने कॉल किया, पर फोन स्विच ऑफ था। आसपास के रिश्तेदारों के पास फोन किया, पर कुछ पता नहीं चला। भैंसों की लगातार आवाज से हुआ शक
परिजनों ने बताया- पड़ोसी रवींद्र सिंह के सरिया से लगातार भैंसों की आवाज आ रही थी। हमने पास जाकर देखा तो सागर का शव सरिया के अंदर पड़ा हुआ था। हाथ-पैर बंधे हुए थे और गला रेता हुआ था। शव को बोरी और पन्नी से छिपाने की कोशिश की गई थी। ग्रामीण बोले- रात में पड़ोस की लड़की से मिलने गया था आसपास के रहने वाले लोगों ने बताया- सागर पड़ोस में रहने वाले दलित परिवार की लड़की से एकतरफा प्यार करता था। रात में वह लड़की से चोरी छिपे मिलने भी गया था। इस रिश्ते को लेकर लड़की के परिवार से उसका पहले भी कई बार विवाद हो चुका था। पुलिस भी इस बिन्दु पर जांच कर रही है। एक महीने पहले एक संदिग्ध युवक का वीडियो बनाया था
बड़ी बहन आरती ने बताया- सागर 12वीं तक पढ़ा था और नौकरी के सिलसिले में बुधवार को ही दिल्ली जाने वाला था। सागर की शादी गांव की ही मोहिनी से तय हो गई थी। मंगेतर मोहिनी ने बताया- एक महीने पहले सागर ने मुझे एक वीडियो भेजा था जिसमें एक युवक रात में बाइक से आता है और एक घर में घुसता है। सागर ने यह वीडियो बना लिया था। मंगलवार रात 8 बजे सागर से आखिरी बार बात हुई थी। उसने कहा—‘नींद आ रही है, सुबह बात करेंगे’—और फोन काट दिया।” पड़ोसी का दावा- हमें भी सुबह पता चला
पड़ोसी रविंद्र सिंह, जिनके घर के बगल के सरिया में शव मिला, का कहना है कि उन्हें भी घटना की जानकारी सुबह हुई। वह परिवार के साथ अमेठी के एसडीएम कॉलोनी में रहते हैं। ग्रामीणों का मानना है कि शव को हत्या के बाद वहां लाकर फेंका गया। पूर्व नियोजित साजिश की आशंका, दिल्ली जाने का था टिकट
परिजन और मंगेतर हत्या को पूर्व नियोजित साजिश मान रहे हैं। सागर को बुधवार को दिल्ली जाना था, उसका टिकट भी बुक था। परिजनों का आरोप है कि सागर की सुनियोजित तरीके से हत्या करके शव को सरिया में फेंका गया है। पुलिस की जांच जारी, गांव में फोर्स तैनात
घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी बृजेश सिंह मौके पर पहुंचे। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट ने साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एएसपी बोले- मामले के खुलासे को कई टीमें गठित
अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया- आज सुबह पीआरबी को सूचना मिली की संग्रामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूरे रामा चौहान में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक ने कई परिजनों से तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा हैं घटना के अनावरण के लिए कई टीमों का गठन किया गया है शीघ्र ही घटना का अनावरण किया जाएगा। —————————– ये खबर भी पढ़ें… लव मैरिज के बाद प्रेग्नेंट पत्नी का गला काटा:अफेयर के शक में की हत्या, गोरखपुर में थानेदार से बोला- लाश जाकर उठा लो गोरखपुर में पति ने 2 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। एक घंटे तक लाश के पास बैठा रहा, फिर थाने सरेंडर करने पहुंच गया। थानेदार से बोला- मैंने अपनी पत्नी को मार डाला, लाश घर पर पड़ी है। जाकर उठा लो। यह सुनते ही पुलिसकर्मी हैरान रह गए। आनन-फानन में पुलिस उसे लेकर घर पहुंची। वहां देखा तो महिला की लाश बेड पर खून से लथपथ पड़ी थी। जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बेटी की मौत की खबर सुनकर उसकी मां घर पहुंचीं। लाश को देखकर वह बेहोश हो गईं। पढ़िए पूरी खबर…