प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस के रिसाव के बाद धमाका हुआ। इससे बिल्डिंग ढह गई। घटना के वक्त वहां 20 लोग काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि सभी मलबे में दब गए हैं। हादसा फाफामऊ इलाके में सोमवार दोपहर ढाई बजे हुआ। एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घटना से जुड़ा वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। लोग घायलों को उठाकर ले जा रहे हैं। कोल्ड स्टोरेज समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अंसार अहमद का बताया जा रहा है। करीब 60 एकड़ जमीन में फैला है। 100 से अधिक लोग यहां काम करते हैं। हादसे की तस्वीरें देखिए- घटना से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…