‘अम्मा! इन्होंने वीडियो बनाकर मुझे बहुत परेशान किया। मुझे न चाहते हुए भी ये सब करना पड़ रहा है। तुम अच्छे से रहना। आपको इस बारे में नहीं बताया, क्योंकि आप भी परेशान हो जातीं। मुझे माफ कर देना। वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाले 2 लोगों ने जीना मुश्किल कर दिया है। मेरे नसीब में यही लिखा था। मैं बुरी तरह फंस गई हूं।’ गोरखपुर के गोला में यह वीडियो बनाकर 14 अगस्त की शाम एक युवती ने सुसाइड कर लिया। वारदात के समय उसकी मां दुकान पर थी। जब घर आई और दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। इसके बाद खिड़की से झांककर देखा, तो बेटी की फंदे पर लटकी थी। मां को समझ ही नहीं आया कि बेटी ने सुसाइड क्यों कर लिया? घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची। मोबाइल की जांच की, तो उसमें मां के नाम का आखिरी वीडियो मैसेज मिला। युवती के पिता और भाई बाहर काम करते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही वो दोनों भी घर आ गए। युवती के भाई की शिकायत पर गोला थाने में 16 अगस्त को अज्ञात जालसाजों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई। पुलिस ने युवती का मोबाइल कब्जे में लेकर अज्ञात नंबरों से कॉल करने वालों की तलाश शुरू कर दी है। अब पूरा मामला पढ़िए… गोला क्षेत्र में एक 22 साल की युवती अपनी मां के साथ रहती थी। उसकी मां कस्बे में ही छोटी-सी दुकान चलाती है। पिता जम्मू कश्मीर में कारपेंटर का काम करते हैं। दो बड़े भाई हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। वे भी पिता के साथ ही काम करते हैं। 14 अगस्त की शाम युवती ने घर में फंदे से लटक कर जान दे दी। रात करीब 9 बजे जब मां दुकान से घर पहुंची, तो देखा कि बेटी फंदे से लटकी थी। मां ने शोर मचाया, तो आस-पास के लोग वहां पहुंचे। सूचना पर गोला थाने की पुलिस भी पहुंची। 15 अगस्त को पोस्टमॉर्टम के बाद शाम को युवती की लाश एम्बुलेंस से घर लाई गई। युवती के मोबाइल से मिले वीडियो
युवती की मौत के बाद उसके बड़े भाई ने गोला थाने में शिकायत दी है। उसने कहा- मेरी बहन के मोबाइल से जानकारी मिली है कि वह साइबर फ्रॉड का शिकार हो गई थी। उसे अलग-अलग नंबरों धमकी देकर पैसा मांगा जा रहा था। नहीं देने पर एडिटेड अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही थी। बहन ने 60 हजार से अधिक रुपए भी जालसाजों के खाते में भेजे थे। इसका साक्ष्य भी बहन के मोबाइल में है। किसी भी हाल में मेरी बहन और परिवार के लोगों को न्याय दिलाया जाए। युवती के मोबाइल में बातचीत का ऑडियो भी सामने आया
युवती के मोबाइल में बातचीत के कई ऑडियो मिले हैं। इनमें अलग-अलग व्यक्ति युवती से बात कर रहे हैं। वो युवती को आधे घंटे में पैसे इंतजाम करने की धमकी दे रहे हैं। जबकि, युवती गिड़गिड़ाते हुए और समय मांग रही है। लेकिन जालसाज उसे और समय न देकर आधे घंटे में पैसे भेजने के लिए कह रहे हैं। पैसे नहीं भेजने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। यह ऑडियो मिलने के बाद घरवाले भी उनके बारे में जानना चाह रहे हैं, जिनकी वजह से युवती ने सुसाइड किया। वीडियो कॉल पर विश्वास में लेकर दिया धोखा
ऑडियो में युवती कह रही है- मैं तुम पर विश्वास करती रही। मुझसे कहते थे कि मैं तुम्हारा हसबैंड हूं, तुम मेरी वाइफ हो। इसलिए मुझे भी विश्वास होता चला गया। जो कुछ फोन पर कहते गए, वो करती गई। तुम मेरा वीडियो बना रहे थे। ये मुझे जरा भी पता नहीं चला। तुमने वीडियो भी बनाया और उसे दूसरे युवक को भी भेज दिया। अब वह भी कॉल कर पैसे मांग रहा है। मरने के बाद भी जालसाज कर रहे थे कॉल
15 अगस्त की रात जब लोग कमरे के अंदर गए, तब युवती फंदे से लटकी थी। लेकिन, उसके मोबाइल पर लगातार वॉट्सऐप कॉल आ रही थी। परिवारवालों ने काल रिसीव की। तब उधर से जालसाज ने बोला- मेरा फोन क्यों नहीं उठा रही हो? भूल गई तुमसे क्या करने के लिए कहा था? इधर से परिवार के लोगों ने बताया कि उसने सुसाइड कर लिया है। तब जालसाज ने कॉल काट दिया। युवती के मोबाइल में मिली एडिट की गई फोटो
युवती की फ्रेंड ने बताया- मेरी दोस्त के सुसाइड करने के बाद उसके मोबाइल में कई AI से एनिमेटेड अश्लील फोटो भेजी गई थी। गोला थाना प्रभारी अंजुल चतुर्वेदी ने कहा- युवती के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। उसके भाई की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अज्ञात आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। ————————– ये खबर भी पढ़ें… लखनऊ में BJP झंडा लगी कार ने 10 को रौंदा; 3 की हालत गंभीर; डेढ़ किमी गाड़ी दौड़ाई, सिपाही से भिड़ा लखनऊ में स्कॉर्पियो ने जन्माष्टमी का कार्यक्रम देखने जा रहे 10 लोगों को रौंद दिया। 3 की हालत गंभीर है। शनिवार रात लोग पैदल ही मंदिर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पीछे से आई और लोगों को टक्कर मार दी। पढ़िए पूरी खबर