अयोध्या में सरयू उफनाई, वार्निंग लेवल के करीब:बुलंदशहर में भारी बारिश से स्कूल बंद, गलियां तालाब बनीं, 47 जिलों में अलर्ट

यूपी में मानसून मेहरबान है। बुलंदशहर में रात 2 बजे से बारिश हो रही है। गलियों में 3 फीट तक पानी भर गया है। स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। इधर, अयोध्या में सरयू नदी उफान पर है। जलस्तर 91.35 मीटर पहुंच गया है। यह वार्निंग लेवल से सिर्फ 20 सेमी नीचे है। 24 घंटे में 24 सेमी का इजाफा हुआ है। ऐसे ही 1 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से पानी बढ़ता रहा तो आज रात तक जलस्तर वार्निंग लेवल पार कर जाएगा। यहां वार्निंग लेवल 91.73 मीटर और डेंजर लेवल 92.73 मीटर है। संभल और मुरादाबाद में देर रात झमाझम बारिश हुई। सड़कों पर 2 फीट तक पानी भर गया। दुकानों-घरों में पानी घुस गया। मौसम विभाग ने आज 47 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तेज हवा और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना भी जताई है। यूपी में मानसूनी सीजन में किस शहर के क्या हाल, नदियों में कितना उफान, यह सबकुछ जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…