अयोध्या में 251 महिलाओं ने निकाली 1Km की कलश यात्रा:सरयू का जल राम मंदिर तक पहुंचाएंगी, इसी से होगा रामलला का अभिषेक

अयोध्या के सरयू घाट से पूजा-अर्चना के बाद 251 महिलाएं कलश यात्रा निकाल रही हैं। महिलाएं 1Km की यात्रा कर सरयू नदी का जल राम मंदिर तक पहुंचाएंगी। इसी जल से 25 नवंबर को ध्वजारोहण समारोह के दौरान रामलला का अभिषेक किया जाएगा। विशेष अनुष्ठान से पहले ये जल लाया जा रहा है। जोकि राम मंदिर के आचार्यों को सौंप दिया जाएगा। इस यात्रा में गुरुकुल के छात्र भी शामिल हो रहे हैं। कुल 500 कलश जल लाया जाना है। कलश यात्रा सरयू घाट से निकल कर, श्रृंगार घाट और हनुमान गढ़ी होते हुए राम मंदिर पहुंचेगी। 21 नवंबर से ध्वजारोहण के आयोजन शुरू हो रहे हैं। बता दें कि ध्वजारोहण 25 नवंबर को होना है। इसमें PM मोदी और RSS प्रमुख मोहन भागवत समेत करीब 8 हजार लोग शामिल होंगे। पहले देखिए 2 तस्वीरें… ध्वजारोहण समारोह में देश के उद्योगपति, बालीवुड हस्तियां और खेल जगह के चेहरे अयोध्या पहुंचेंगे। इस कलश यात्रा को लेकर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के वक्त 5 जून को जिस तरीके से कलश यात्रा निकाली गई थी, ठीक वैसा ही आयोजन हो रहा है। इस बार भी मुख्य यजमान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के न्यासी डॉ. अनिल मिश्र अपनी पत्नी के साथ अनुष्ठान में शामिल होंगे। कलश यात्रा और राम मंदिर में अनुष्ठान की तैयारियों को समझने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….