अलीगढ़ में दो समुदाय के बीच चले पत्थर, VIDEO:15 घायल, जुआ खेल रहे युवकों ने महिलाओं पर किया अश्लील कमेंट

अलीगढ़ में सोमवार को हिंदू और मुस्लिम पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले। देर शाम करीब 5 बजे मुस्लिम समुदाय के 4-5 युवक हिंदू समुदाय के मोहल्ले में जुआ खेल रहे थे। वे सभी शराब के नशे में थे और वहां से गुजर रही महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां करने लगे। विरोध करने पर युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इस पर हिंदू समाज के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और बवाल शुरू हो गया। इसके बाद करीब 2 घंटे तक दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर चले। साथ ही फायरिंग भी की गई। इससे वहां पर भगदड़ की स्थिति हो गई है। घटना में दोनों पक्षों के करीब 15 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इगलास सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों समुदायों के बीच तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों से ईंट-पत्थर फेंके जा रहे हैं और गाली-गलौज की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं। यह घटना इगलास थाना क्षेत्र के ज्वार गांव का है। सबसे पहले देखिए घटना की 3 तस्वीरें… विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… दोनों तरफ से चले ईंट-पत्थर दोनों पक्षों की ओर से हुए पथराव में हिंदू समुदाय के 12 लोग और मुस्लिम समुदाय के 3 लोग घायल हो गए हैं। घायल विमल ने बताया- शाम करीब 5 बजे शराब के नशे में मुस्लिम समुदाय के 5-6 युवक मेरे टोले में जुआ खेल रहे थे और वहां से गुजर रही महिलाओं पर अश्लील टिप्पणियां कर रहे थे। जब हम लोगों ने विरोध किया गया तो वो लोगों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। इसके बाद गांव के कुछ अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे और उन्हें समझाने का प्रयास किया। लाठी-डंडों से किया हमला
इसी बीच मुस्लिम समुदाय के लोग इकट्ठा हो गए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसके बाद वे एक घर की छत पर चढ़ गए और पथराव शुरू कर दिया। कुछ ही देर में इधर से भी पथराव होने लगा। इसी दौरान मुस्लिम समुदाय की ओर से फायरिंग भी की गई। हम लोगों को काफी चोटें आईं हैं। सीओ बोले- ताश खेलने पर हुआ विवाद
सीओ इगलास महेश कुमार ने बताया- ताश खेलने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इसके बाद पथराव की घटना में कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें सीएचसी इगलास में भर्ती कराया गया है। साथ ही पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ———————— ये भी पढ़ें- मुरादाबाद में रशियन ने लगाए ठुमके, कई नेता पहुंचे:IPL सटोरिया ‘टकला’ ने पार्टी दी, शराब कारोबारी ने फाइनेंस किया मुरादाबाद में रशियन डांस के साथ पार्टी का वीडियो सामने आया है। जिसमें कई नेता भी शामिल हुए। वीडियो नए साल के जश्न का है। एक जनवरी को हुई इस पार्टी में शहर के एक नामचीन शराब कारोबारी और आईपीएल सट्टेबाज के साथ कई अन्य लोग भी नजर आए। वीडियो में एक कद्दावर नेता एकदम मंत्रमुग्ध होकर रशियन डांस देखते नजर आए। पुलिस महकमे के सूत्रों का कहना है कि रशियन डांसरों का ये पैकेज अपराधियों में ‘टकले’ के नाम से मशहूर IPL सट्टेबाज ने उपलब्ध कराया था। जिसे शराब कारोबारी ने फाइनेंस किया था। पढ़िए पूरी खबर…