अलीगढ़ में महिला को शराब पिलाकर गैंगरेप:दोस्त ने फोन करके बुलाया, साथी के साथ मिलकर की वारदात; आरोपी अरेस्ट

अलीगढ़ में महिला को शराब पिलाकर गैंगरेप करने वाले दो दोस्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला अपनी ससुराल जेवर (गौतमबुद्धनगर) से अलीगढ़ अपनी मां के घर आई थी। यहां से लौटते समय उसके दोस्त का फोन आया। दोस्त ने उसे मिलने के लिए बुलाया। अपने एक दोस्त के साथ मिलकर महिला को शराब पिलाई। फिर दोनों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद दोनों दोस्त महिला को नहर के पास अधमरी हालत में छोड़कर फरार हो गए। घटनास्थल से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया था। घटना शुक्रवार शाम की हरदुआगंज इलाके की है। अब पढ़िए पूरा मामला… हरदुआगंज में 19 सितंबर की शाम को करीब 5 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला बेहोशी की हालत में पड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल उसे सीएचसी में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने बताया- वह नशे में है। जिसके बाद महिला को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां महिला 24 घंटे तक बेहोशी की हालत में रही। शनिवार को होश में आने पर उसका बयान दर्ज किया गया। महिला ने बताया था- दो आरोपियों ने शराब पिलाकर मेरे साथ रेप किया। मैं उन्हें अपना अच्छा दोस्त मानती थी। मुझे नहीं पता वो मेरे साथ ऐसा करेंगे। मैं शुक्रवार को जेवर में अपनी ससुराल से मां से मिलने आई थी। अपनी ससुराल वापस जा ही रही थी। तभी वसीम खां का फोन आया। उसने मुझे बातों में फंसाकर मिलने बुलाया। मैं भी उसकी बातों में आ गई और उससे मिलने चली गई। जिस जगह वसीम ने मिलने बुलाया था, वहां वह अपने एक अन्य साथी सौरभ के साथ मौजूद था। दोनों ने अच्छे से बातचीत की। हमने साथ में खाया-पिया। लेकिन इस दौरान उन दोनों ने मेरी ड्रिंक में कुछ शराब मिला दी थी। जिसके बाद मैं नशे की हालत में थी। दोनों ने बारी-बारी से मेरा रेप किया। मैं बेहोशी की हालत में थी। आरोपी मुझे मौके पर छोड़कर फरार हो गए। दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
महिला ने दोनों आरोपियों के बारे में पुलिस को शनिवार को बयान दिया था। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रविवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें जेल भेजा जा रहा है। ………….. ये खबर भी पढ़ें… यूपी की PCS अफसर बोलीं-मिलना हो तो पोस्ट शेयर करो, फिर साथ में फोटो पोस्ट करूंगी, स्वाति गुप्ता ने किया फेसबुक लाइव लखनऊ में PCS अफसर स्वाति गुप्ता रविवार सुबह फेसबुक पर लाइव आईं। उन्होंने कहा- जो मुझसे मिलता है, उसके पोस्ट फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शेयर करती हूं। जिसको मुझसे मिलना है, वो 30 दिन तक पोस्ट शेयर करे। उसके फोटो के साथ पोस्ट करूंगी। पढ़िए पूरी खबर