अलीगढ़ में सपाइयों का हंगामा, DSP से धक्का-मुक्की:लखनऊ में कलेक्ट्रेट का गेट तोड़ा, आगरा में DM ऑफिस घेरा

राणा सांगा को गद्दार कहने वाले सपा सांसद रामजीलाल सुमन पर हमले के विरोध में यूपी में सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। अलीगढ़ में सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। जमकर खींचतान हुई। सपाइयों ने DSP से धक्का-मुक्की की। साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें संभाला। लखनऊ में भी सपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। कलेक्ट्रेट का गेट तोड़ दिया। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो भिड़ गए। आगरा में सपा कार्यकर्ताओं ने डीएम ऑफिस को घेर लिया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा- करणी सेना के खिलाफ प्रशासन को कड़ा एक्शन लेना चाहिए, नहीं तो हम उग्र प्रदर्शन करेंगे। मुरादाबाद में सपा पूर्व सांसद एसटी हसन ने कहा- दलित उत्पीड़न लगातार बढ़ गया है। एक सांसद पर हमला किया जा रहा है। क्या, ये कानून व्यवस्था है। आखिर हिंदुस्तान कब तक बर्दाश्त करेगा। 3 तस्वीरें देखिए- 4 दिन पहले हुआ था रामजीलाल सुमन पर हमला 27 अप्रैल को अलीगढ़ में रामजीलाल सुमन के काफिले पर हमला हुआ था। सपा सांसद 20 गाड़ियों के काफिले के साथ आगरा से बुलंदशहर जा रहे थे। गभाना टोल प्लाजा से पहले क्षत्रिय समाज के युवक अचानक हाईवे पर आ गए। काफिले पर टायर और पत्थर फेंकने लगे। हमले के बाद समर्थकों और पुलिसकर्मियों ने रामजीलाल को सुरक्षा घेरे में ले लिया। सपा के प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-