असोहा थाना प्रभारी निखलेश कुमार ने रविवार शाम 6 बजे असोहा और सरैया ग्राम पंचायत में पुलिस आपके द्वार चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने गांव सुरक्षा समिति के सदस्यों और गांव के प्रमुख लोगों से संवाद किया। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को साइबर अपराध, चोरी और नकबजनी जैसी घटनाओं से बचाव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में असोहा के प्रधान देशराज रावत, सरैया के प्रधान शिव प्रसाद यादव, शारदा जैसवाल और भगवती यादव समेत सैकड़ों महिला-पुरुष मौजूद रहे।