आगरा-अलीगढ़ में बूंदाबांदी, 31 जिलों में अलर्ट:आज से 3 दिन बारिश के आसार; लखनऊ में घना कोहरा छाया, हरदोई सबसे ठंडा रहा

यूपी में आज भी घना कोहरा छाया है। दोपहर से लेकर देर रात तक आज 31 जिलों में बारिश का अलर्ट है। आगरा और अलीगढ़ में तड़के बूंदाबांदी हुई। प्रयागराज, लखनऊ में घना कोहरा छाया है। साथ ही महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती में कोल्ड डे की वार्निंग है। प्रदेश के अधिकतर इलाकों में ठंडी पछुआ हवा के चलते तापमान में गिरावट हुई है। गलन बढ़ गई है। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- पिछले सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद बर्फबारी वाले पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही ठंडी और शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवा ने ठंड बढ़ा दी है। पिछले 48 घंटों के दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हरदोई 6.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। 3 दिन बारिश का अलर्ट
पश्चिमी विक्षोभ के चलते आज 1 से 3 फरवरी के बीच बारिश होने की संभाना है। इस दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं वायुमंडलीय अस्थिरता बढ़ने के कारण कोहरे में कमी आने की संभावना है। हालांकि, 4 फरवरी से तापमान में एक बार फिर हल्की गिरावट आएगी। 4 जिलों में कोल्ड डे की वार्निंग
मौसम विभाग ने आज रविवार को महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती में कोल्ड डे की वार्निंग दी है। वहीं अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर में 30 से 40 की स्पीड में झोंकेदार हवा चल सकती है।
कैसा रहा तापमान, जानिए