विमेंस वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में आगरा की दीप्ति शर्मा ने अर्धशतक लगाया। केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल दीप्ति के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों के साथ मैच देखा। ‘दैनिक भास्कर’ से बातचीत में मंत्री बघेल ने कहा- हमारी विमेंस टीम फाइनल में है। मैं दीप्ति शर्मा के घर पर हूं। वह अच्छा खेल रही हैं। वह पचासा लगा चुकी हैं। जीत में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। बेटियां इतिहास रचेंगी। भारत की जीत से बहुत बड़ा इम्पैक्ट पड़ने वाला है। मुझे याद है, जब 1983 में जब कपिल देवजी वर्ल्ड कप जीतकर आए थे, तो बाजारों में बल्ले दिखाई नहीं पड़ रहे थे। पेरेंट्स ने अपने बच्चों को बैट खरीदकर दिए। उन्हें क्रिकेट खिलाना शुरू किया था। हमारे देश की लड़कियों पर भी इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। दीप्ति आगरा शहर की लड़की है, हमारे लिए गर्व की बात है। इससे पहले दीप्ति के पिता ने कॉलोनी के लोगों के साथ सुंदरकांड का पाठ किया। मां सुशीला शर्मा ने पूजा भी की। कहा- हमें आज हर हाल में जीतना है… चक दे इंडिया। बेटी बेहतरीन प्रदर्शन करेगी। मैंने उसे अंदर से मजबूत किया है। जब उसके हाथ में बल्ला या गेंद होगी, तो हर कोई उसका खेल देखेगा। उधर, फाइनल मुकाबले को लेकर यूपी में क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। अयोध्या में दक्षिण अफ्रीका पर भारत की जीत के लिए संतों ने हवन-पूजन किया। वाराणसी में छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। चेहरों पर तिरंगे की रंगीन पेंटिंग बनवाई और देशभक्ति गीत भी गाए। अमरोहा में युवा चित्रकार जुहैब खान ने टीम की खिलाड़ियों की कोयले से पेंटिंग बनाई, जिस पर लिखा- भारतीय महिला टीम विजयी भव:। प्रयागराज में बलुआघाट पर महिलाएं और पुरुष हाथों में तिरंगा लेकर पहुंचे। मां यमुना से टीम की जीत की प्रार्थना की और एक साथ डुबकी भी लगाई।
क्रिकेट प्रेमियों के उत्साह की तस्वीरें… महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए
क्रिकेट प्रेमियों के उत्साह की तस्वीरें… महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए